RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

बिहार स्टेट टीम चैंपियनशिप 2023 में भोजपुर की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त कर नेशनल के लिए किया क्वालीफाई।

आरा/ भोजपुर 25 दिसंबर।अखिल बिहार शतरंज संघ के तत्वाधान में मुजफ्फरपुर जिला शतरंज संघ द्वारा बिहार राज्य टीम शतरंज प्रतियोगिता 2023 का आयोजन मुजफ्फरपुर के कलम बाग रोड स्थित आदर्श छात्रावास में किया जा रहा था। इस प्रतियोगिता में भोजपुर जिला की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रौशन किया।
भोजपुर जिला शतरंज संघ के सचिव डॉ मो. सैफ ने बताया कि इस प्रतियोगिता में शुभम पांडेय ने तीसरे बोर्ड पर खेलते हुए शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 में 5 अंक बनाकर सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बने वहीं टीम के कप्तान चंद्रमणी उपाध्याय की अगुआई में देवी दयाल सिंह, सत्यम प्रताप और मुकेश कुमार का भी सराहनीय प्रदर्शन रहा। इस जीत के साथ भोजपुर की टीम को अगले साल फरवरी में महाराष्ट्र में अयोजित होने वाली राष्ट्रीय टीम शतरंज प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर प्राप्त हुआ है। भोजपुर जिला शतरंज संघ के वरिये मुख्य संरक्षक डॉ राम कृष्णा, मुख्य संरक्षक डॉ एस के रूंगटा, अध्यक्ष डॉ के एन सिन्हा, निशि जैन, वीरेंद्र कुमार उपाध्याय, रंजन कुमार सिन्हा अल हफ़ीज़ कॉलेज के सचिव शाहिद अलीम, संभावना आवासीय उच्च विद्यालय के निदेशक कुमार द्विजेन्द्र, प्राचार्य अर्चना सिंह ने भोजपुर विजेता टीम को बधाई दी है।

Related posts

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज असम में 44,703 सफल उम्मीदवारों को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र वितरित किए।

rktvnews

वैशाली:जनहित के सरकारी कार्यों में बाधा डालने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : जिलाधिकारी

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने असम के डेरगाँव में लचित बोरफुकन पुलिस अकादमी का लोकार्पण किया।

rktvnews

केंद्र सरकार ने सोलहवें वित्त आयोग के सदस्यों की नियुक्ति की।

rktvnews

दरभंगा:विशेष मुहिम चला कर लोकोस एप्प में डाटा इंट्री कर रही है जीविका दीदियां।

rktvnews

चतरा:मनरेगा अंतर्गत वित्तीय वर्ष 20-21 एवं 21-22 में संपन्न सामाजिक अंकेक्षण का जिला स्तरीय सुनवाई कार्यक्रम संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment