RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर: गैर आवासीय प्रशिक्षण केंद्र के लिए प्रशिक्षक पद की होगी नियुक्ति! इच्छुक अभ्यर्थी 03 जनवरी 2024 तक दे सकते है आवेदन।

आरा/भोजपुर 30 दिसंबर। जिला खेल पदाधिकारी भोजपुर द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति अनुसार अपर मुख्य सचिव कला संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार पटना के पत्रांक 1940/21.11.23 के आलोक में महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना की अध्यक्षता में 21 दिसंबर 23 की आहूत बैठक कार्यवाही के क्रम में गैर आवासीय खेल प्रशिक्षण योजना के तहत भोजपुर जिले के वीर कुंवर सिंह स्टेडियम , आरा में खो खो (बालक) एवं भारोतोलन खेल के गैर आवासीय प्रशिक्षण केंद्र की स्वीकृति प्राप्त हुई है। जिसके लिए अति कुशल प्रशिक्षक का चयन किया जाना है। इस चयन के लिए जिले के स्थानीय/ निकटवर्ती क्षेत्र के अभियार्थी अपना आवेदन जिला खेल भवन कार्यालय भोजपुर में 3 जनवरी 2024 तक दे सकते हैं। जिसके लिए आयु सीमा 21 वर्ष से 45 वर्ष तक है।
आवेदक को किसी भी संकाय से न्यूनतम इंटमीडियट होना चाहिए साथ ही राष्ट्रीय स्तर के जूनियर या सीनियर खेल में सहभागिता होनी चाहिए।भारतीय खेल प्राधिकरण के अंतर्गत राष्ट्रीय खेल संस्थान से 6 सप्ताह सर्टिफिकेट कोर्स वाले आवेदक को प्राथमिकता दी जायेगी।चयनित प्रशिक्षक को श्रम संसाधन विभाग बिहार सरकार द्वारा अतिकुशल सरकारी दैनिक कर्मियों हेतु निर्धारित अद्यतन पारिश्रमिक राशि दी जाएगी।चयनित प्रशिक्षक नियमित कर्मी नही माने जाएंगे साथ ही संविदा और नियमित कार्य के आधार पर नियुक्ति का दावा करने के पात्र भी नहीं माने जायेंगे।

Related posts

अभियान चलाकर सभी लंबित नीलाम पत्र वादों को निष्पादित करना सुनिश्चित किया जाय – समाहर्त्ता सारण

rktvnews

पटना: दस दिवसीय “बिहार सरस मेले” का हुआ आगाज,ग्रामीण विकास मंत्री ने किया शुभारंभ।

rktvnews

केन्द्र ने डार्क पैटर्न की रोकथाम और नियमों के मसौदा दिशानिर्देशों पर सार्वजनिक टिप्पणियां मांगी।

rktvnews

भोजपुर: मृदुभाषी थे पत्रकार रजनीश: धीरेंद्र प्रसाद सिंह

rktvnews

दरभंगा:प्रमंडलीय आयुक्त कौशल किशोर ने नीलाम पत्र वादों की गहन समीक्षा की।

rktvnews

भोजपुर: भाजपा चिकित्सा मंच के भोजपुर अध्यक्ष डा के एन सिन्हा द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment