RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

बुद्धम शरणं संस्थानम् द्वारा धम्म भिक्षु छाया जी का मूर्ति अनावरण की तैयारी बैठक संपन्न!24 फरवरी को होगा मूर्ति का अनावरण।

आरा/भोजपुर( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)24 दिसंबर ।आज दिनांक 24.12.2023 को बुद्धम शरणम संस्थानम् अमरपुर कारीसाथ भोजपुर द्वारा बुद्ध विहार में धम्म भिक्षु छाया जी महाराज के प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम के निमित्त एक बैठक पवित्र मंदिर स्थल पर की गई जिसकी अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष अर्जुन सिंह ने की । इस बैठक में जिले के गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही।सबने मूर्ति अनावरण कार्यक्रम को भव्य बनाने पर हर प्रकार से सहयोग करने का ऐलान किया।
आगामी 24 फरवरी 2024 को धम्म भिक्षु छाया जी का मूर्ति अनावरण होना तय हुआ है ।इसका अनावरण कार्यक्रम में बिहार के महामहिम राज्यपाल, विभिन्न देशों के बौद्ध भिक्षु प्रतिनिधि एवं कई विश्वविद्यालय के कुलपति सहित देश के विभिन्न हिस्सों से विद्वतजन एवं बौद्ध भिक्षु उपस्थित हो रहे हैं ।यह जानकारी संस्था के सचिव अरुण कुमार सिंह ने दी ।इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं वृहद भंडारा का कार्यक्रम भी होने वाला है ।कार्यक्रम में उपस्थित लोगों में कोषाध्यक्ष अमरकांत सिंह ,राम दिनेश भाजपा, मृत्युंजय भारद्वाज, हरेंद्र सिंह चन्द्रवंशी,शैलेंद्र कुमार सिंह ,धर्मेंद्र कुमार, नंद गोपाल सिंह, बंटी कुमार , सूरज कुमार ,निर्मल सिंह ,विनोद सिंह, उदय प्रताप सिंह ,निर्मल कुमार सिंह, अरविंद कुमार सिंह, साधु शरण पांडे ,राजेंद्र राय ,उमेश कुमार सिंह ,जय नारायण सिंह, नित्यानंद सिंह ,रमेश कुमार सुदामा ,नटेश्वर यादव ,डुगर सिंह ,विजेंद्र कुमार ठाकुर, वीरेंद्र कुमार, भीष्म सिंह , गौरी शंकर यादव ,अरविंद पांडे ,आकाश बजरंगी ,अभिषेक कुमार सिंह, विवेक कुमार सिंह ,अभय सिंह, अजय कुमार सिंह ,पिंटू कुमार सिंह ,राहुल कुमार सिंह और जितेंद्र कुमार शामिल रहे।

Related posts

भोजपुर:फुटाब के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो कन्हैया बहादुर सिन्हा के निधन से शैक्षणिक जगत शोकाकुल।

rktvnews

झारखंड:विधानसभा निर्वाचन में स्वच्छ मतदाता सूची प्रदान करने की कवायद।

rktvnews

हनुमानगढ़:विधानसभा आम चुनाव-2023 अंतर्गत गठित प्रकोष्ठो कि बैठक हुई आयोजित।

rktvnews

दस दिवसीय फुटबाल टूर्नामेंट का जिप उपाध्यक्ष ने किया उद्घाटन!खेल से मनुष्य का होता है सर्वांगीण विकास: ब्रज किशोर तिवारी

rktvnews

भोजपुर:बखोरापुर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित ,हजारों लोग हुए लाभांवित।

rktvnews

भोपाल:इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन 21 जून को।

rktvnews

Leave a Comment