RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

दस दिवसीय फुटबाल टूर्नामेंट का जिप उपाध्यक्ष ने किया उद्घाटन!खेल से मनुष्य का होता है सर्वांगीण विकास: ब्रज किशोर तिवारी

टूर्नामेंट का उद्घाटन करते जीप उपाध्यक्ष ब्रज किशोर तिवारी

कान्हाचट्टी/चतरा (झारखण्ड) 26 अगस्त।प्रखंड के तुलबुल पंचायत अंतर्गत डगडगवा मैदान में शनिवार को अंबेडकर स्पोर्ट्स क्लब द्वारा आयोजित दस दिवसीय फुटबाल टूर्नामेंट का विधिवत फीता काटकर उद्घाटन किया गया। उद्घाटन के मौके पर बतौर मुख्य अतिथि जीप उपाध्यक्ष ब्रज किशोर तिवारी एवं विशिष्ट अतिथि मुखिया प्रतिनिधि जय नंदन भारती बासुदेव यादव आदि मुख्य रूप से उपस्थित हुए। उद्घाटन मैच गढ़िया अमकुदर बनाम हेसाग टीम के बीच खेला गया। खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए ब्रज किशोर तिवारी ने कहा कि खेल से मानव का सर्वांगीण विकास होता है। उसमें भी फुटबॉल एक ऐसा खेल है। जिससे मनुष्य शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत होता है।

खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते जीप उपाध्यक्ष ब्रज किशोर तिवारी

उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि युवा खिलाड़ी खेल को एक कैरियर के रूप में चुन सकते हैं। वहीं मुखिया प्रतिनिधि ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों को इस तरह के टूर्नामेंट में प्रतिभा निखारने का अवसर प्राप्त होता है। वासुदेव यादव ने कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलने चाहिए। इस मौके पर चंदन पासवान , करुण रविदास ,सीताराम यादव ,शंकर भारती ,सिकंदर सिंह खरवार, बालेश्वर रविदास, अवधेश कुमार सिंह , सहित दर्जनों लोग शामिल थे।

Related posts

बिहार: भोजपुर: बढ़ते अपराध को ले नागरिक समाज एवं रंगकर्मियों के प्रातिंधी मंडल द्वारा एसपी को दिया गया ज्ञापन।

rktvnews

तीर्थों, त्योहारों व मेलों की भूमि है भारत, यहां राम भी हैं और ख़्वाजा भी: इंद्रेश कुमार

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 17 जुलाई 25

rktvnews

अजय देवगन ने किया फिल्म “शतक” का समर्थन

rktvnews

गिरीडीह:उपायुक्त रामनिवास यादव ने की शिक्षा विभाग की समीक्षात्मक बैठक, विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं समावेशिता पर बल।

rktvnews

सीएसआईआर-एनआईएससीपीआर के एक सप्ताह एक लैब कार्यक्रम के अंतर्गत छात्र-विज्ञान कनेक्ट कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment