RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

चतरा:मंत्री सत्यानन्द भोक्ता व उपायुक्त अबु इमरान सिमरिया प्रखंड पहुँचे!कर्बला मैदान में 26 दिसम्बर को होने वाले कार्यक्रम को लेकर की जा रही प्रशासनिक तैयारी का लिया जायजा।

चतरा/झारखंड 24 दिसंबर।राज्य के मंत्री श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग झारखंड सरकार सत्यानन्द भोक्ता व उपायुक्त अबु इमरान आज जिले के सिमरिया प्रखंड पहुँचे। इस दौरान मंत्री भोक्ता ने सिमरिया प्रखंड मुख्यालय स्थित कर्बला मैदान में 26 दिसम्बर 2023 को होने वाले “आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम में राज्य के मुख्यमंत्री झारखंड सरकार हेमंत सोरेन के आगमन और कार्यक्रम में शामिल होने को लेकर कार्यक्रम स्थल पहुंच की जा रही प्रशासनिक तैयारी व हेलीपैड स्थल समेत अन्य तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही कार्यक्रम को लेकर वरीय अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
निरीक्षण के क्रम में पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन, उपविकास आयुक्त उत्कर्ष गुप्ता, अपर समाहर्ता पवन कुमार मंडल, अनुमंडल पदाधिकारी चतरा सुरेंद्र उरांव, अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया सुधीर दास, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिमरिया अशोक प्रियदर्शी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चतरा अविनास कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी सिमरिया नीतू सिंह, समाज सेवी मनोज चंद्रा, शारदा देवी समेत कई गणमान्य मौजूद रहे।

Related posts

नवादा:जिला आइकॉन राहुल वर्मा के द्वारा युवाओं के मध्य किया मतदाता जागरूकता अभियान।

rktvnews

देवघर:जिले के सभी दस प्रखण्डों में आपकी-योजना आपकी-सरकार आपके-द्वार कार्यक्रम के तहत सेवा का अधिकार सप्ताह कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

rktvnews

खुशियों की दास्तां:एक ऐसा युवा जिन्होंने इंजीनियरिंग की शिक्षा प्राप्त करने के उपरांत समाजसेवा को चुना।

rktvnews

भगवत शरणागति में ही सद्गति मिलती है:कथावाचिका गंगा मिश्रा

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 16 अगस्त 25

rktvnews

आई.टी.आई. रामनगर में आयोजित कैम्पस सलेक्शन में 92 छात्रों का किया गया चयन।

rktvnews

Leave a Comment