RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन।

आरा/भोजपुर 24 दिसंबर।पूर्व प्रधानमंत्री सह कवि स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म जयंती की पूर्व संध्या पर आज, रविवार को काव्य की गोदी के बैनर तले अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन रेनबो किड्स प्ले स्कूल, चंदवा के प्रांगण में हुआ। कार्यक्रम सरस्वती वंदना के साथ शुरू हुआ जिसे वामिका कौशल एवं आद्रिका कौशल ने प्रस्तुत किया। आयोजन में चंदौली से कवियित्री प्रियंका पांडेय, बक्सर से धीरज पांडेय, प्रयागराज से आशीष मिश्रा, नवादा से धरमवीर बिहारी लाल, पटना से आशीष, शाहपुर से जयमंगल, बिहिया से दीपक सिंह निकुम्भ, कार सेवक अजीत दुबे, विकास पांडेय, कवियित्री ममतादीप व अन्य थे। कवियों ने वीर रस, हास्य रस, भक्ति रस समेत कई लयबद्ध कविताएँ सुनाई। अध्यक्षता करते हुए मधुलिका सिन्हा ने पूर्व प्रधानमंत्री व कवि अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए साहित्य एवं कविता में उनके योगदान को बताया। अतिथि डॉ जितेंद्र शुक्ला ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज को सही दिशा देते है। संस्था के सचिव व कवि राकेश गुड्डू ओझा ने कहा कि काव्य की गोदी का मंच हर नये क़लमकार के लिए है। सभी लिखने वालों का खुले दिल से स्वागत है।
कार्यक्रम के संयोजक राष्ट्रीय कवि प्रेम सागर पांडेय ने सभी कवियों का स्वागत करते हुए लगातार कार्यक्रम से सक्रिय रहने की बात कही। मंच संचालन रूपेन्द्र मिश्र ने व धन्यवाद ज्ञापन कौशल कुमार ने किया।

Related posts

प्रधानमंत्री ने मेरी माटी मेरा देश अभियान की अमृत कलश यात्रा के समापन कार्यक्रम में भाग लिया।

rktvnews

कोलकाता डॉक्टर दुष्कर्म और हत्या कांड के विरोध में ऑल इंडिया अभिभावक संघ ने किया विरोध प्रदर्शन।

rktvnews

आगामी लोक अदालत को ले अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह विधिक प्राधिकार सचिव आदित्य सुमन की बैठक! अधिक से अधिक वादों के निपटारे पर दिया गया जोर।

rktvnews

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज सचिवालय में आयोजित जेल विकास बोर्ड की पहली बैठक।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने बांका जिले में चल रही विकासात्मक योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक की।

rktvnews

बिहार: भोजपुर: वरिष्ठ नागरिकों के लिए 20 अक्टूबर को सीनियर सिटीजन आयोजित कर रहा है स्वास्थ्य जांच शिविर।

rktvnews

Leave a Comment