RK TV News
खबरें
Breaking News

पूर्वी चंपारण में मुख्यमंत्री ने 628 करोड़ रुपए से अधिक लागत की विकासात्मक योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया।

RKTV NEWS/पटना (बिहार)24 सितंबर।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को पूर्वी चंपारण में 628 करोड़ रुपए से अधिक लागत की 311 विकासात्मक योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया। इनमें प्रगति यात्रा के दौरान जिले के लिए घोषित योजनाओं का शिलान्यास भी शामिल है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इन योजनाओं के क्रियान्वयन से क्षेत्र के विकास को और गति मिलेगी, जिससे लोगों को व्यापक लाभ प्राप्त होगा। कार्यक्रम के उपरांत मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं की प्रगति की जानकारी भी प्राप्त की।
इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लाभार्थियों, जीविका दीदियों, विद्युत उपभोक्ताओं तथा अन्य योजनाओं के लाभार्थियों के साथ आयोजित संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन राशि को 400 रुपए से बढ़ाकर 1100 रुपए कर दिया गया है। इसके अलावा सभी घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं को लगभग निःशुल्क बिजली उपलब्ध कराई जा रही है। जीविका दीदियों के कल्याण हेतु भी कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। सरकार के इन निर्णयों पर लाभार्थियों ने प्रसन्नता व्यक्त की।
इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों से संवाद किया, उनकी समस्याएँ व सुझाव सुने और संबंधित पदाधिकारियों को उन पर समुचित कार्रवाई करने का निदेश दिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रगति यात्रा के दौरान घोषित सभी योजनाओं को रिकॉर्ड समय में स्वीकृत कर कार्य आरंभ कर दिया गया है। सरकार सभी घोषणाओं को पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ पूरा करेगी।

Related posts

जिला निर्वाचन विभाग, मोतिहारी के तत्वाधान में 80 प्लस मतदाताओं को अंगवस्त्र एवं भारत निर्वाचन आयोग का संदेश प्रदान कर दिया गया सम्मान।

rktvnews

भोजपुर: आरा में जदयू एमएलसी श्रीभगवान सिंह कुशवाहा को छात्रों ने विरोध कर खदेड़ा।

rktvnews

एकोब्रह्म विश्वरूपम्! :मोहन धनराज

rktvnews

भोजपुर: वैष्णवी कला मंच के कलाकारों का किया गया सम्मान।

rktvnews

मुज़फ्फरपुर:एचपीवी (सर्वाइकल कैंसर) टीकाकरण का शुभारंभ।

rktvnews

ऋतु परिवर्तन का लोकउत्सव: लोहड़ी और नई ऋतु की दस्तक

rktvnews

Leave a Comment