RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

चतरा:नारकोटिक्स समन्वय केंद्र (NCORD) कि जिला स्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न।

चतरा/झारखंड 22 दिसंबर।समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त अबु इमरान की अध्यक्षता में नारकोटिक्स समन्वय केंद्र (NCORD) कि जिला स्तरीय समिति की बैठक की गई।
बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। तत्पश्चात बैठक की कार्यवाही प्रारंभ करते हुए चतरा जिला में मादक/नशीले पदार्थों की खेती, क्रय-विक्रय एवं अवैध खेती की रोक थाम के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई।
सर्व प्रथम सभी थाना प्रभारियों, वन रक्षियों, वन पाल, पदाधिकारियों से बारी बारी से मामलों की जानकारी प्राप्त की गई। नशीले पदार्थाें की खेती, क्रय-विक्रय एवं इससे संबंधित शिकायतों का निराकरण हेतु सभी आपस में समन्वय स्थापित कर त्वरित कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही निर्देशित किया गया कि बैठक में मुख्य रूप से नशीले पदार्थों की तस्करी, जिले में अफीम की खेती, नशीले पदार्थों के खिलाफ जागरूकता को बढ़ावा देने, एनडीपीएस अधिनियम के अवैध प्रावधानों से प्रभावित क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर लोगों को जागरूक किया जाय।
उपायुक्त ने कहा कि नशामुक्त चतरा बनाने के लिए लोगों को जागरूक करना अतिआवश्यक है अगर नशा मुक्त चतरा का निर्माण करना है तो सभी को नशा के प्रति जागरूक होना आवश्यक है तभी नशा मुक्त चतरा का निर्माण संभव है। आगे उन्होने कहा खेती करने के मामले में शिकायत/जानकारी प्राप्त होने की स्थिति में त्वरित कार्रवाई की जाय। जिन क्षेत्रों में नशीले पदार्थों की खेती होने की सूचना प्राप्त होती है तो स्थल पर पहूंच अविलम्ब खेती को नस्ट करने हेतु कार्रवाई करें और जो भी लोग इसमें संलिप्त है उसे चिन्हित कर नियमानुसार कड़ी से कड़ी कार्रवाई करें।
ग्रामीण क्षेत्रों में अफीम की खेती को लेकर पुलिस अधीक्षक चतरा राकेश रंजन ने बैठक में उपस्थित सभी अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी एवं सभी थाना प्रभारी को अपने अपने क्षेत्रों में विशेष जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को पोस्ता/अफीम से होनेवाले दुष्प्रभाव के बारें में जागरूक करने एवं पोस्ता/अफीम कि खेती में संल्पित के उपर कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिए।
बैठक में उक्त के अलावे उप विकास आयुक्त उत्कर्ष गुप्ता, वन प्रमण्डल पदाधिकारी उत्तरी राहुल मीना, वन प्रमण्डल पदाधिकारी दक्षिणी, वाईल्ड लाईफ सेंचुरी डीएफओ, एनसीबी के आसूचना पदाधिकारी, अनुमण्डल पदाधिकारी चतरा सुरेन्द्र उरांव, अनुमण्डल पदाधिकारी सिमरिया सुधीर कुमार दास, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी चतरा अविनाश कुमार, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी सिमरिया अशोक प्रियदर्शी, इंटेलिजेंश ब्यूरो के प्रतिनिधि समेत अन्य संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

श्री आरा गौशाला मे गोपष्टमी महोत्सव का भव्य आयोजन! सदर एसडीओ और मेयर ने कार्यक्रम का किया उदघाटन।

rktvnews

चतरा:विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम, प्रभात फेरी से हुआ शुभारंभ।

rktvnews

मध्यप्रदेश में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान में लगेंगे साढ़े पांच करोड़ पौधे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

औरंगाबाद:जिले मे 2600 लाभुकों को मिला नया घर की स्वीकृति ,400 घरो में हुआ गृह प्रवेश कार्यक्रम।

rktvnews

भोजपुर:जिला नियोजनालय,भोजपुर द्वारा 19, मार्च से लगेगा जॉब कैम्प।

rktvnews

मध्यप्रदेश:प्रदेश में 19 दिन में 150 करोड़ 58 लाख रुपये से अधिक की हुई कार्रवाई।

rktvnews

Leave a Comment