RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

बिहार:कोरोना के बढते मामले के मद्देनजर मुख्यमंत्री ने उच्च स्तरीय बैठक में दिया आवश्यक निर्देश।

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 22 दिसम्बर। देश के कई राज्यों में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 1,अणे मार्ग स्थित “संकल्प” में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से कोरोना की अद्यतन स्थिति की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हाल में ओमिक्राॅन परिवार के जेएन 1 वेरिएंट के कई मामले देश में मिले हैं। बिहार में भी कोरोना के 2 ऐसे मामले आए हैं, जो राज्य में बाहर से आए लोगों में मिला है। उन्होंने बताया कि यह वेरिएंट बहुत घातक नहीं है। कोरोना के पाए गए दोनों मरीज होम आइसोलेशन में हैं और स्वस्थ हैं। स्वास्थ्य विभाग कोरोना के इस नये वेरिएंट के प्रति पूरी तरह सतर्क है और इसके बचाव के लिए सभी जरूरी उपाय किए जा रहे हैं।
बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कोविड के बढ़ते मामले को देखते हुए आरटीपीसीआर जांच की संख्या और बढ़ाने का निर्देश दिया। कोविड के निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के अनुरूप अस्पतालों में दवा, उपकरण, बेड, ऑक्सीजन, मानव बल एवं अन्य सभी जरूरी व्यवस्थाओं को उपलब्ध कराने का भी उन्होंने निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कोविड समुचित व्यवहार सुनिश्चित करने हेतू सोशल मीडिया एवं अन्य प्रचार माध्यमों से लोगों को कोरोना के प्रति सतर्क एवं जागरूक करें। अस्पतालों में सभी लोग मास्क का प्रयोग करें। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि लोगों को पैनिक होने की जरूरत नहीं है बल्कि सभी लोग सजग एवं सतर्क रहें।
बैठक में उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार एवं डॉ एस सिद्धार्थ, स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, स्वास्थ्य विभाग के सचिव संजय कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, राज्य स्वास्थ्य समिति के अपर कार्यपालक निदेशक सुहर्ष भगत उपस्थित थे।

Related posts

गढ़वा:स्वच्छता ही सेवा 2025 के सफल आयोजन हेतु उपायुक्त-सह-अध्यक्ष, जिला जल एवं स्वच्छता समिति की अध्यक्षता में एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन सम्पन्न।

rktvnews

भोजपुर:महराजा कॉलेज में महिला समानता दिवस पर “दस्तक” का मंचन।

rktvnews

दरभंगा में होली और रमजान को लेकर प्रशासन सक्रिय,डीएम-एसएसपी ने किया फ्लैग मार्च।

rktvnews

मध्यप्रदेश:सी-विजिल ऐप से आदर्श आचरण संहिता के उल्लंघन की मिली 2402 शिकायतें!100 मिनट के अंदर सभी शिकायतों का हुआ त्वरित निराकरण।

rktvnews

कटिहार: सहायक थाना अध्यक्ष ने जान जोखिम में डाल कई की बचाई जान।

rktvnews

भोजपुर:ड्रॉपआउट बच्चियों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने की चलाई जा रही है मुहिम : डा सुनीता सिंह

rktvnews

Leave a Comment