RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

हम “गुट” 41 में 39 नेता हमारे साथ,सिर्फ परिवारवाद और पिता पुत्र की पार्टी नहीं बनने देंगे!दिल्ली जाकर भाजपा नेताओं से करेंगे मुलाकात और पार्टी पर करेंगे दावा:राजेश निराला यादव

राजेश निराला यादव

पटना/बिहार 18 दिसंबर। हम (से०) “गुट” के संयोजक राजेश निराला यादव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि आज पटना में हम राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक जो हो रही है वह पूरी तरह से असंवैधानिक है।
हम राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक को लोकतांत्रिक तरीके से ना बुलाकर हिटलर शाही रवैया अपनाकर कार्यकर्ताओं एवं नेताओं को लोभ लालच और प्रलोभन देकर बुलाने वाली बैठक को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए हम गुट के संयोजक राजेश निराला ने कहा कि हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनन फानन में घबराकर और हम गुट की बढ़ती लोकप्रियता को देखकर राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाया गया जो पूरी तरह से असफल रहा हम राष्ट्रीय कार्यकारिणी के 41 सदस्यों में से हम गुट के साथ 39 सदस्य हैं ।केवल पार्टी में पिता पुत्र रह गए हैं। जो जनता का शोषण, गरीबों का शोषण, गरीबों दलित वंचित के अधिकारों का हनन और उनकी राजनीति कैसे चले इसके ऊपर चर्चा पिता पुत्र को टिकट कैसे मिले उसके ऊपर चर्चा करने के लिए तथाकथित राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई गई थी जो यह दर्शाता है कि यह पार्टी केवल पिता पुत्र की पार्टी बन के रह गई है । गरीब जनता से कुछ लेना-देना नहीं है । हम “गुट” आज की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक को पूरी तरह से खारिज करता है ।
राजेश निराला यादव ने कहा जल्द ही दिल्ली जाकर हम “गुट” के शीर्ष नेता पार्टी के ऊपर अपना दावा भी पेश करेंगे और साथ ही साथ भाजपा नेताओं से भी संपर्क करेंगे अपनी बातों को रखने का काम करेंगे।

Related posts

भोजपुर : शाहपुर के जवइनिया में अग्निकांड मे घर जले।

rktvnews

नई दिल्ली : 2047 तक सशक्त और भयमुक्त देश बनेगा भारत: डॉ इन्द्रेश कुमार

rktvnews

भारत में एलएनजी इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए अदाणी टोटल गैस और आईनॉक्ससीवीए ने मिलाया हाथ।

rktvnews

बिहार:सम्राट चौधरी जैसे 10 आदमी को डुबाने की क्षमता रखते हैं नीतीश कुमार: प्रशांत किशोर

rktvnews

भोजपुर:संविधान और बाबा साहब को सबसे अधिक सम्मान भाजपा ने दिया : रेणु देवी

rktvnews

भोजपुर:चित्रगुप्त परिवार द्वारा भाई भोज कार्यक्रम संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment