RK TV News
खबरें
Breaking News

बक्सर:एन.सी.सी कैडेटों ने दी ‘ए’ प्रमाण पत्र हेतु परीक्षा।

RKTV NEWS/बक्सर ( बिहार)01 फरवरी।30 बिहार बटालियन एन.सी.सी., बक्सर और डुमरांव में ‘ए’ प्रमाण पत्र की परीक्षा आयोजित की गई। ‘ए’ प्रमाण पत्र की प्रैक्टिकल परीक्षा 31 जनवरी 2026 (शनिवार) को फाउंडेशन स्कूल, बक्सर और राज हाई स्कूल, डुमरांव में हुई। लिखित परीक्षा आज 01 फरवरी 2026 (रविवार) को फाउंडेशन स्कूल, बक्सर और राज हाई स्कूल, डुमरांव में संपन्न हुई। परीक्षा 6 बिहार बटालियन एन.सी.सी, गया के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल विशाल शर्मा और 30 बिहार बटालियन एन.सी.सी, बक्सर के सुबेदार मेजर लेफ्टिनेंट दुबराज साहु की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।
इस परीक्षा में लगभग 400 कैडेटो ने भाग लिया। इस संबंध में कर्नल ने बताया की ‘ए’ प्रमाण पत्र की परीक्षा प्रैक्टिकल और लिखित दोनों में होती है, उन्होंने बताया विगत शनिवार को ही प्रैक्टिकल परीक्षा ले लिया गया था। इसमें मॉकड्रिल, फिल्ड क्राफ्ट, बैटल क्राफ्ट, राईफल ड्रिल व मैप रीडिंग की परीक्षा ली गई। आज रविवार को लिखित परीक्षा हुई। जिसका सीधा प्रसारण भी किया गया। इस परीक्षा के दौरान 30 बिहार के सुबेदार मुकेश कुमार, सुबेदार महेश प्रसाद, सुबेदार अरविंद कुमार, नायब सुबेदार वरूण कुमार, बी.एच.एम राहुल कुमार सिंह, नायक विजयानन्द, सी.एच.एम आकाश थापा, हवलदार हरि बहादुर अधिकारी, हवलदार रवि शंकर, हवलदार, के. के मिश्रा और सी.एच.एम अरविन्द कुमार, कौशलेद्र कुमार यू.डी.सी, चन्दन कुमार एल.डी.सी, आदित्य कुमार और सिद्धार्थ शंकर डाटा इन्ट्री ऑपरेटेर, सुरज कुमार और गोविंद कुमार लस्कर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related posts

दैनिक पञ्चांग: 09 फरवरी 26

rktvnews

जनकल्याण और विकास की सभी योजनाएं जारी रहेंगी:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

rktvnews

बागपत:5करोड़ 94 लाख रुपए की धनराशि से अमृत 2 के अंतर्गत टटीरी में निर्माणाधीन पेयजल परियोजना का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर : दुर्गा पूजा के मद्देनजर शाहपुर मे फ्लैग मार्च।

rktvnews

मोदी सरकार का तोहफ़ा, हिमाचल से हरिद्वार के लिए अब सीधी ट्रेन सुविधा: अनुराग ठाकुर

rktvnews

प्रधानमंत्री के प्रमुख सचिव ने भारत की जी20 अध्यक्षता पर समन्वय समिति की नौवीं बैठक की अध्यक्षता की।

rktvnews

Leave a Comment