RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री ने कैंसर अस्पताल में रोगियों से भेंट की,विश्रामालय में रोगियों और उनके परिजन से मिल कंबल प्रदान किया।

भोपाल/ मध्यप्रदेश 21 दिसंबर।जवाहरलाल नेहरू कैंसर हॉस्पिटल,भोपाल स्थित शयनागार पहुंचकर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने रोगियों और उनके परिजन से भेंट की।
मुख्यमंत्री डा यादव बुधवार रात्रि राजधानी में भ्रमण कर कैंसर हॉस्पिटल के विश्रामालय में विश्राम कर रहे नागरिकों से भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने अनेक रोगियों और उनके परिजन से भी चर्चा की। उन्होंने कैंसर के विभिन्न प्रकारों से जूझ रहे रोगियों को ढाढस भी बंधाया और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
मुख्यमंत्री डॉ यादव बुधवार रात्रि जवाहरलाल नेहरू कैंसर अस्पताल के शयनागार पहुंचे और यहां रह रहे निर्धन वर्ग के लोगों, श्रमिकों से बातचीत की और उन्हें ठंड से बचाव के लिए कंबल प्रदान किए।
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने सीधी जिले के अजय पांडे, ललितपुर उत्तर प्रदेश के विनोद कुशवाहा ,मैहर की लल्ली कुशवाहा , पन्ना की चाहना राय और बीना की गुलाबबाई से भेंट कर हालचाल पूछा।
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने उपस्थित चिकित्सकों से भी रोगियों के बेहतर उपचार के संबंध में चर्चा की। मुख्यमंत्री डा यादव ने अस्पताल परिसर के निकट वाजपेयी नगर कॉलोनी में सागर जिला निवासी शीलाबाई रैकवार और सीहोर जिले की निवासी कृष्णा बाई को भी कंबल प्रदान किया। यहां अनेक रोगियों के परिजन निवास कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने वाजपेयी कॉलोनी में नगर निगम द्वारा संचालित सामुदायिक आश्रय स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी।

Related posts

गिरीडीह:अवैध खनन एवं अवैध परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण हेतु धनवार अंचल अंतर्गत घोड़थम्बा क्षेत्र में चलाया गया विशेष अभियान।

rktvnews

‘राज सर आईपीएस’:एक अधूरी कहानी का दस्तावेज।

rktvnews

भोजपुर:निर्दलीय प्रत्याशी सूर्यभान सिंह के जनसंपर्क में दर्जनों मुखिया सरपंच पक्ष में हुए गोलबंद।

rktvnews

देहरदून: मुख्यमंत्री ने नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026 के काउंटडाउन रन कार्यक्रम का फ्लैग ऑफ किया,मशाल प्रज्ज्वलित कर प्रतीकात्मक दौड़ में किया प्रतिभाग।

rktvnews

लंबित मांगों को लेकर कर्मचारियों ने किया विरोध प्रदर्शन!मांगों की पूरी होने तक विरोध करते रहेंगे:प्रक्षेत्रीय अध्यक्ष चितरंजन प्रसाद सिंह

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त ने मुसाबनी प्रखंड मुख्यालय में बीआरसी का किया निरीक्षण, शिक्षकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम को किया संबोधित, शिक्षण गुणवत्ता सुधार, बच्चों का स्कूल में ठहराव को बताई प्राथमिकता।

rktvnews

Leave a Comment