RK TV News
खबरें
Breaking Newsकृषि

चितौड़गढ़:ड्रोन के माध्यम से किया नैनो यूरिया का छिड़काव।

चित्तौड़गढ़/राजस्थान 20 दिसंबर। विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत किसानों को खेती की आधुनिक तकनीकों के प्रति जागरूक एवं उन्हें अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसी क्रम में कृषि विभाग द्वारा बुधवार को गांव ईडरा के कृषक प्रभुलाल पिता कालुलाल अहीर के गेहूं के खेत पर ड्रोन के माध्यम से नैनो यूरिया का छिड़काव का सजीव प्रदर्शन किया गया। यहां किसानों को इसकी कार्यप्रणाली एवं लाभ के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई।
संयुक्त निदेशक कृषि विस्तार दिनेश कुमार जागा ने बताया कि ड्रोन से यूरिया का छिड़काव पारंपरिक विधियों की तुलना में अधिक सुरक्षित है, क्योंकि यह हवा में यूरिया के प्रदूषण को कम करता है। ड्रोन से यूरिया का छिड़काव समान रूप से होता है, जिससे फसलों को यूरिया की समान मात्रा मिलती है। इससे फसलों की बढ़त और पैदावार में सुधार होता है एवं समय और मेहनत की बचत होती है।
इस अवसर पर कृषि अनुसन्धान अधिकारी रमेश चन्द्र आमेटा, केवीके डा० रतनलाल सोलंकी, सहायक कृषि अधिकारी कलावती खटीक, सरपंच सीमा बोरठ, कृषि पर्यवेक्षक लाल मेनारिया, लक्ष्मीलाल जाट, नरेश जाट सहित विभाग के अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे ।

Related posts

सारण:अध्यापक परीक्षा के सफल आयोजन को लेकर सभी केंद्राधीक्षक एवं प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों की की गई ब्रीफ़िंग।

rktvnews

मुहर्रम पर्व को ले डीएम और एसपी ने की संयुक्त रूप से शांति समिति की बैठक की।

rktvnews

भोजपुर:एसडीपीओ ने की कांडों की समीक्षा।

rktvnews

रायपुर : राज्यपाल ने न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) श्री उबोवेजा को दिलाई प्रमुख लोकायुक्त पद की शपथ।

rktvnews

सत्या सेवा संस्थान द्वारा पौधारोपण! अभियान के तहत रोपे गए 501 पौधे।

rktvnews

भोजपुर :शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में ओबीसी मोर्चा ने जनसंपर्क कर आर के सिंह के लिए मांगा समर्थन।

rktvnews

Leave a Comment