RK TV News
खबरें
Breaking Newsप्रशासनिक

मुहर्रम पर्व को ले डीएम और एसपी ने की संयुक्त रूप से शांति समिति की बैठक की।

मोतिहारी/पूर्वी चंपारण 27 जुलाई ।बुधवार को जिलाधिकारी एवं पुलिसअधीक्षक ,मोतिहारी की संयुक्त अध्यक्षता में आगामी मुहर्रम पर्व के अवसर पर विधि- व्यवस्था संधारण हेतु जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई ।विदित हो कि दिनांक 29 जुलाई 2023 को मुहर्रम पर्व मनाया जाएगा ।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि जिले भर में मुहर्रम पर शांतिपूर्ण वातावरण एवं आपसी भाईचारे के साथ मनाया जाए ।
उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि मोहर्रम जुलूस के लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा, चिन्हित मार्ग/स्थल से ही जुलूस गुजरेगा , पूर्व में घटित घटनाओं वाले स्थल पर विशेष चौकसी बर्तना सुनिश्चित करेंगे, 107 एवं बाउन्ड डाउन की करवाई तेज करना सुनिश्चित करें , संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखें, किसी अप्रिय घटना की सूचना यथाशीघ्र अपने वरीय पदाधिकारी को देना सुनिश्चित करें , शरारती तत्वों पर विशेष चौकसी बरतें, अफवाहों पर ध्यान न दें, भूमि विवाद /कब्रिस्तान घेराबंदी मामले का निष्पादन त्वरित रूप से सुनिश्चित करें, डीजे पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेंगे, सोशल मीडिया के गलत अफवाहों पर ध्यान न दें।
पुलिस अधीक्षक ने अपने संबोधन में कहा कि मुहर्रम पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के लिए पुलिस प्रशासन एवं दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है । पर्व में खलल डालने वाले शरारती तत्वों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी । उन्होंने अफवाहों से बचने के लिए आमलोगों से अपील की।

Related posts

भोजपुर:लोकसभा एवं अगिऑव विधानसभा के उपचुनाव को ले राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों का जिला स्तरीय निर्वाचन प्रशिक्षण आयोजित।

rktvnews

वाराणसी के टॉउन हॉल, मैदागिन में शुरू हुआ, दिव्य कला मेला, 2023

rktvnews

जीवंत होली उत्सव की साक्षी बड़वा की समृद्ध होली परम्परा।

rktvnews

सारण:प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक।

rktvnews

भोजपुर:लक्ष्मी नारायण महायज्ञ एवं देवी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को ले तैयारी जोरों पर ,जीयर स्वामी होगें सम्मिलित।

rktvnews

भोजपुर: बीज ग्राम योजना के तहत किसानों को दिया गया प्रशिक्षण।

rktvnews

Leave a Comment