RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

भोजपुर:बड़ी घटना को अंजाम देने के पहले ही चढ़े पुलिस के हत्थे।

आरा/भोजपुर 20 दिसंबर। भोजपुर पुलिस के उद्वंत नगर थाने ने चार पहिया वाहन में अवैध हथियार रख किसी बडी घटना को अंजाम देने जा रहे अपराधियों को गिरफ्तार किया है।
ज्ञातव हो की सोमवार को दोपहर 12 बजे के आसपास उद्वंत नगर थाने को तेज रफ्तार से तेतरिया मोड से जीरो माइल की तरफ जा रही एक काला शीशा लगे एक्स यू वी जिसमे अवैध हथियार रख किसी बडी घटना को अंजाम देने जा रहे अपराधियों की सूचना प्राप्त हुई।जिसपर पुलिस ने तत्परता से एक विशेष टीम का गठन किया और पावर हाउस के पास वाहन चेकिंग लगाया। पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग देख एक्स यू वी सवार अपराधी गाड़ी की रफ्तार तेज कर भागने लगे जिसे पुलिस द्वारा घेराबंदी कर पकड़ लिया गया और उनकी गाड़ी और 3 सवार अपराधियों नारायणपुर थाने के सितुहारी के मनीष कुमार,चितरंजन कुमार एवं गडहनी थाने के धमनिया के रवि कुमार की विधिवत तलाशी ली और उनके पास से 1पिस्टल,11 जिंदा कारतूस,02 मैगजीन,03 मोबाइल और 105 लीटर महुआ शराब बरामद कर उक्त तीनों अपराधियों को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उक्त एक्स यू वी गाड़ी को जप्त किया है।

Related posts

भोजपुर:डुमरिया पैक्स अध्यक्ष पद पर श्याम कुमार मोनू निर्वाचित।

rktvnews

भोपाल नगर निगम का नवीन भवन बनेगा सुशासन का प्रतीक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

राष्ट्रपति ने गुरु नानक देव की जयंती की पूर्व संध्या पर लोगों को शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

बिहार:आपदा अलर्ट सिस्टम को बनाएं और अधिक मजबूत: संयुक्त सचिव

rktvnews

हिंदी दिवस के अवसर पर डी के कॉलेज डुमराँव में समारोह का आयोजन।

rktvnews

गया:भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब से लदे हुए पिकअप को किया जप्त।

rktvnews

Leave a Comment