RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमीक्षात्मक बैठक

राष्ट्रपति की प्रस्तावित जैसलमेर यात्रा की तैयारियों की मुख्य सचिव ने की समीक्षा।

जयपुर/राजस्थान 18 दिसंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की 23 दिसंबर को प्रस्तावित जैसलमेर जिले की यात्रा की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव उषा शर्मा ने सोमवार को शासन सचिवालय में सभी संबंधित विभागों के उच्चाधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान मुख्य सचिव ने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय से सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन किया जाए। इस संबंध में राष्ट्रपति भवन से प्राप्त निर्देशों की शत-प्रतिशत रूप से पालना की जाए।
मुख्य सचिव ने राष्ट्रपति की प्रस्तावित यात्रा के मद्देनजर चिकित्सा एवं सुरक्षा व्यवस्था, रूट सहित अन्य सभी तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में प्रमुख शासन सचिव सामान्य प्रशासन दिनेश कुमार ने प्रस्तावित यात्रा कार्यक्रम एवं व्यवस्थाओं की जानकारी दी।
बैठक में पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा सहित गृह, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, पीएचईडी, ऊर्जा, सार्वजनिक निर्माण, नगरीय विकास एवं आवासन, सूचना एवं जनसंपर्क, पर्यटन, स्वायत्त शासन विभाग, मोटर गैराज, बीएसएनएल आदि विभागों के वरिष्ठ अधिकारी तथा जैसलमेर जिला कलेक्टर ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भाग लिया।

Related posts

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बसव जयंती पर जगद्गुरु बसवेश्वर को श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

भोजपुर:हर घर कांग्रेस का झंडा” अभियान और जनाक्रोश सभा में महिलाओं को ₹2500 प्रतिमाह की सहायता का लिया गया संकल्प।

rktvnews

भोजपुर: भाजपा भोजपुर ने मनाई बाबा साहेब की जयंती।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त ने जनता दरबार में सुनीं आमजनों की समस्याएं, त्वरित निष्पादन का आश्वासन।

rktvnews

बीसीजीसीएल ने ओडिशा में कोयला गैसीकरण परियोजना के लिए निविदा जारी की।

rktvnews

भोजपुर:साल के प्रथम दिन हजारो भक्तो ने मां आरण्य देवी का दर्शन कर लिया आशीर्वाद।

rktvnews

Leave a Comment