RK TV News
खबरें
Breaking Newsसफलता की कहानी

आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में बच्चियों को मिला “सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना” का लाभ, के प्रति छात्राओं ने जताया आभार।

लाभुक सुष्मिता कुमारी

खूंटी/झारखंड 18 दिसंबर।कर्रा प्रखंड बकसपुर पंचायत में आयोजित आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत आयोजित शिविर में स्कूली छात्राओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है।
18 वर्षीय लाभुक सुष्मिता कुमारी जो बिरसा कॉलेज की छात्रा हैं उन्हें सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के तहत 20 हजार रुपए की राशि उपलब्ध कराई गई।
छात्रा ने लाभान्वित होकर राज्य सरकार एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि उन्हें सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का लाभ मिला और इससे अब उन्हें उनके आगे के पढ़ाई में सहयोग मिल सकेगा। साथ ही उनकी दोस्त नैना कुमारी को भी 20 हजार की राशि का स्वीकृति पत्र उपलब्ध कराया गया।
झारखंड सरकार ने राज्य की छात्राओं को शिक्षा से जोड़ने के लिए सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना की शुरुआत की है। इसके तहत कक्षा आठ से 19 साल की उम्र तक छात्राओं को कुल 40 हजार रुपये की अनुदान राशि दी जाएगी। इससे बाल विवाह पर रोक और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को बढ़ावा मिलेगा।

Related posts

मालाबार-23 अभ्यास समाप्त।

rktvnews

मध्यप्रदेश:विरासत के साथ विकास के सिद्धांत पर कार्य कर मध्यप्रदेश को बनाएंगे समृद्ध: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

उत्तराखंड:अपनी मां का हाल जानने ऋषिकेश एम्स पहुंचे सीएम योगी।

rktvnews

भोजपुर:विधानसभा चुनावों में अनियमितताओं को ले अगिआँव विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवार शिवप्रकाश रंजन ने बिहार के उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को सौंपा ज्ञापन।

rktvnews

सारण:जिला निर्वाचन पदाधिकारी की अध्यक्षता में विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ बैठक।

rktvnews

बच्चों से यौन अपराध पर मृत्यु दंड तक का प्रावधान है पॉक्सो एक्ट में।

rktvnews

Leave a Comment