RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

बागपत:जिलाधिकारी ने केंद्रीय विद्यालय बावली में प्रबंध समिति के साथ कि बैठक!बीएमसी में सैद्धांतिक प्रस्ताव को दी गई स्वीकृति।

बागपत/उत्तर प्रदेश 16 दिसंबर।आज जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने केंद्रीय विद्यालय बावली में पहुंचकर विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक चेयरमैन के रूप में की और संबंधित अधिकारियों विद्यालय प्रबंध समिति को आवश्यक निर्देश दिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में वर्ष में तीन बार आयोजित की जाती है जिसके क्रम में आज जिलाधिकारी ने संबंधित प्राचार्य को निर्देश दिए की विद्यालय की जो भी आवश्यकता है मूलभूत सुविधाओं पर कार्य किया जाए उन्हें बजट के अनुसार सैद्धांतिक स्वीकृति दी ।
जिलाधिकारी ने संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य को निर्देशित किया कि प्रबंध समिति की बैठक में वरिष्ठ कोषाधिकारी को भी सम्मिलित किया जाए उन्होंने विद्यालय परिसर में ही प्रधानाचार्य को रात्रि निवास करने के निर्देश दिए उन्होंने कहा कि विद्यालय पठन-पाठन का कार्य अच्छा हो अच्छी मूलभूत सुविधाएं विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जाए।
जिलाधिकारी ने विद्यालय परिसर का जायजा भी लिया उन्होंने विद्यालय के विद्यार्थियों से पढ़ाई के बारे में जानकारी ली और उनसे प्रश्न किये जिसमें विद्यार्थी ने संतोषजनक उत्तर दिए।
इस अवसर पर एसडीएम बड़ौत सुभाष कुमार, प्रधानाचार्य विपिन कुमार त्यागी ,अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी अतुल कुमार सहित आदि उपस्थित रहे।

Related posts

समस्तीपुर:डॉ लाभ कृत “धुरलख सुवास” का लोकार्पण।

rktvnews

संगीत सभा में घुंघरू व तबले की युगलबंदी ने समां बांधा ।

rktvnews

भोजपुर : हत्याकांड का अभियुक्त गिरफ्तार! पुलिस ने भेजा जेल।

rktvnews

चतरा:जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

भोजपुर: जदयू महानगर कार्यालय में किया गया झंडोतोलन।

rktvnews

भोजपुर:खेल भवन, आरा में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस।

rktvnews

Leave a Comment