RK TV News
खबरें
Breaking Newsरोजगार

बेतिया:23 दिसंबर को लगेगा रोजगार शिविर।

बेतिया/बिहार 16 दिसंबर।श्रम संसाधन विभाग द्वारा जिला नियोजनालय, पश्चिम चम्पारण, बेतिया के प्रांगण में दिनांक-06.12.2023 को जॉब कैम्प का आयोजन किया जाना है। इस दिन पूर्वाह्न 11.00 बजे से अपराह्न 04.00 बजे तक इच्छुक अभ्यर्थी जॉब कैम्प में नियोजक से जॉब के विषय में जानकारी प्राप्त कर अपना आवेदन/बायोडाटा जमा कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी का एनसीएस पोर्टल पर निबंधन कराना अनिवार्य है।
जिला नियोजन पदाधिकारी, अंकित राज द्वारा बताया गया कि जिलाधिकारी, दिनेश कुमार राय के दिशा-निर्देश के आलोक में लगातार जिले में जॉब कैम्प, रोजगार-सह-मार्गदर्शन मेला का आयोजन कर बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार मुहैया कराने का कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में पुनः 23 दिसंबर 2023 को भी जिला नियोजनालय, बेतिया के प्रांगण में जॉब कैम्प का आयोजन किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि नव भारत फर्टिलाइजर्स लिमिटेड कंपनी द्वारा रिप्रेजेंटेटिव के पद पर कार्य करने हेतु इंटर पास इच्छुक कुल-20 अभ्यर्थियों का चयन किया जायेगा। कंपनी द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को 8000-12000 रूपया प्रतिमाह मानदेय प्रदान की जायेगी। इसके साथ ही टी0ए0 एवं इंसेंटिव भी दिया जायेगा। कार्यक्षेत्र पश्चिमी एवं पूर्वी चम्पारण होगा।
उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए जिला नियोजनालय में दूरभाष संख्या-06254-295737 पर हेल्प सेन्टर बनाया गया है। अभ्यर्थी विशेष जानकारी के लिए हेल्प सेन्टर पर संपर्क कर सकते हैं।

Related posts

श्वेत जोकर का उदय।

rktvnews

औरंगाबाद:धान अधिप्राप्ति की समीक्षा : किसानों के भुगतान और CMR आपूर्ति पर जिला प्रशासन की सख्त निगरानी।

rktvnews

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. यादव 7-8 अगस्त को बेंगलूरू में उद्योगपतियों से करेंगे चर्चा।

rktvnews

उज्जैन के बाद प्रदेश के अन्य स्थानों में भी होंगी रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

हमारे रजिस्ट्रार का अंतरराष्ट्रीय सम्मान, जामिया का सम्मान है : वीसी प्रो. मज़हर आसिफ़

rktvnews

जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल के द्वारा बक्सर अनुमंडल अंतर्गत बाढ़ प्रवण क्षेत्र का निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment