RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:खनन टास्क फोर्स की बैठक में अवैध खनन एवं परिवहन पर सख्ती के निर्देश।

RKTV NEWS/दुमका ( झारखंड)18 मई।उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में अवैध खनन एवं अवैध खनिज परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण को लेकर विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को सख्त एवं ठोस कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
बैठक के दौरान उपायुक्त ने कहा कि अवैध कोयला खनन प्रभावित क्षेत्रों में नियमित रूप से डोजरिंग अभियान चलाया जाए तथा सुदूर एवं दुर्गम क्षेत्रों में सतत निगरानी रखी जाए, ताकि अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके। विशेष रूप से शिकारीपाड़ा एवं गोपीकांदर प्रखंडों में सघन निगरानी अभियान संचालित करने का निर्देश दिया गया।
उपायुक्त ने निर्देशित किया कि पूर्व के वर्षों में डोजरिंग के माध्यम से ध्वस्त की गई अवैध खदानों की वर्तमान स्थिति पर भो नजर रखें। साथ ही संभावित अवैध खनन स्थलों की पहचान कर नियमित छापेमारी एवं विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।
बैठक में जानकारी दी गई कि जिले के सभी प्रखंडों में खनिज परिवहन करने वाले वाहनों की नियमित जांच की जा रही है। इस पर उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि लीज क्षेत्र से बाहर किसी भी प्रकार का खनन करने वाले व्यक्तियों एवं समूहों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाए। उन्होंने वाहन जांच अभियान को और अधिक सघन एवं प्रभावी बनाने का निर्देश दिया।
बैठक में पुलिस अधीक्षक पीताम्बर सिंह खेरवार ने कहा कि अवैध खनन एवं अवैध खनिज परिवहन पर नियंत्रण हेतु प्रतिदिन अधिक से अधिक वाहनों की जांच सुनिश्चित की जाए तथा समन्वित कार्रवाई के माध्यम से इस पर प्रभावी रोक लगाई जाए।
बैठक में सभी अंचल अधिकारी, थाना प्रभारी एवं संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

उपायुक्त की अध्यक्षता में नीति आयोग के आकांक्षी प्रखण्ड मझिऑव में हुआ चिंतन शिविर का आयोजन!ब्लॉक डेवलपमेंट स्ट्रेटेजी बनाने पर हुई चर्चा।

rktvnews

दरभंगा: जनता दरबार में जिलाधिकारी ने ऑन द स्पॉट कई मामलों किया निष्पादन।

rktvnews

गढ़वा: उपायुक्त ने जनता दरबार में लोगों की सुनी फरियाद,किया समाधान।

rktvnews

23 अगस्त 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

बिहार:भोजपुर:सहजानंद ब्रह्मर्षि कॉलेज में स्वयं सेवको द्वारा जॉइन आरएसएस कैम्प लगाया गया।

rktvnews

छत्तीसगढ: रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर उन्हें नमन किया।

rktvnews

Leave a Comment