RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

विद्यालय में हथियार लेकर पहुंचा विद्यार्थी,किया गया गिरफ्तार।

आरा/ भोजपुर 14 दिसंबर। कृष्णगढ़ ओपी अंतर्गत उच्च उत्क्रमित विद्यालय , गुंडी में एक विद्यार्थी को कक्षा में देशी कट्टा लाने के अपराध में किया गया गिरफ्तार।
इस संबंध में विद्यालय के प्रधानाध्यापक योगेंद्र प्रसाद सिंह ने कृष्णगढ़ थाने को सूचना दे एक मामला दर्ज कराया है। प्राप्त जानकारी अनुसार आज सुबह प्रार्थना के पश्चात कृष्णगढ़ ओपी क्षेत्र के गुंडी निवासी योगेंद्र यादव के पुत्र दीपू यादव जो उक्त विद्यालय का विद्यार्थी है कक्षा में अपने साथ लाए अवैध हथियार देशी कट्टे से छात्र और छात्राओं को डरा रहा था जिसकी सूचना विद्यालय के एक शिक्षक द्वारा प्रधानाध्यापक को दिए जाने पर प्रधानाध्यापक ने उसकी तलाशी ली और कट्टा बरामद होने पर थाने को सूचना दी। थाने ने उक्त विद्यार्थी को संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया और अग्रतर कार्रवाई कर रही है।

Related posts

बागपत:नोडल अधिकारी/ प्रमुख सचिव ने विकास कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

rktvnews

राज्यपाल को छठे राज्य वित्त आयोग की रिपोर्ट प्रस्तुत।

rktvnews

भोजपुर: बिहार सरकार के 7 निश्चय में आर्थिक हल युवाओं के बल के तहत कुशल युवा कार्यक्रम संचालकों के साथ बैठक आयोजित।

rktvnews

झारखंड:कल्याण मंत्री चमरा लिंडा ने किया बुंडु स्थित आदिवासी कॉलेज छात्रावास का औचक निरीक्षण।

rktvnews

सुधीर सुमन के कविता संग्रह “सपना और सच ” का लोकार्पण।

rktvnews

भोजपुर : जवइनिया को ऊँचे स्थान पर जमीन लेकर बसाया जाय : राहुल तिवारी 

rktvnews

Leave a Comment