RK TV News
खबरें
Breaking Newsश्रृद्धांजलि

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने भारत के प्रथम सी डी एस जनरल बिपिन रावत की पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

देहरादून/उत्तराखंड 08 दिसंबर।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज भारत के प्रथम सी डी एस जनरल बिपिन रावत की पुण्यतिथि के अवसर पर देहरादून के कनक चौक पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के प्रथम रक्षा प्रमुख, उत्तराखण्ड के वीर सपूत जनरल बिपिन रावत देश का गौरव थे। सीडीएस जनरल बिपिन रावत ने चार दशकों तक मातृभूमि की रक्षा में निस्वार्थ सेवा की। उन्हें सदैव असाधारण वीरता तथा साहस के लिए याद किया जाएगा।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उपस्थित भूतपूर्व सैनिकों से मुलाक़ात कर उनसे बातचीत की। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी भी उपस्थित थे।

Related posts

PK ने लालू यादव के तेजस्वी को CM बनाने के बयान पर किया पलटवार, बोले – लालू जी को 13 करोड़ बिहारियों की चिंता नहीं, उन्हें केवल अपने बाल-बच्चे की चिंता है।

rktvnews

राजस्थान:विश्व जनसंख्या दिवस पर समारोह, जनसंख्या नियंत्रण के लिए जमीनी स्तर पर करने होंगे प्रयास : जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री

rktvnews

भोजपुर: पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने किया जिला भ्रमण,लोगो से हुए मुखातिब।

rktvnews

भोजपुर: 10 दिवसीय मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण का शुभारम्भ।

rktvnews

स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों के संबंध में अधिकारियों के साथ जिलाधिकारी की बैठक।

rktvnews

राष्ट्रीय महिला दिवस पर उद्यमिता सम्मिट आयोजित

rktvnews

Leave a Comment