RK TV News
खबरें
Breaking Newsकृषि

बिहार:मुख्यमंत्री ने की “हर खेत तक सिंचाई का पानी निश्चय योजना” की समीक्षा।

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 08 दिसम्बर। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 1, अणे मार्ग स्थित “संकल्प” में सात निश्चय – 2 के तहत “हर खेत तक सिंचाई का पानी” योजना की समीक्षात्मक बैठक की और लक्ष्य के अनुरूप तेजी से कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया।
बैठक में अपर मुख्य सचिव जल संसाधन एवं लघु जल संसाधन चैतन्य प्रसाद ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समक्ष दिए गए अपने प्रस्तुतीकरण में सात निश्चय-2 के तहत “हर खेत तक सिंचाई का पानी निश्चय योजना” की दिशा में किया जा रहे कार्यों की प्रगति की विस्तृत जानकारी दी। ऊर्जा विभाग, कृषि विभाग एवं ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों ने भी हर खेत तक सिंचाई का पानी योजना के तहत अपने-अपने विभागों में किए जाने वाले कार्यों की प्रगति की जानकारी दी।
बैठक में अधिकारियों को निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि वर्ष 2015 से 2020 में सात निश्चय-1 योजना को पूर्ण किया गया। वर्ष 2020 से 2025 के लिए सात निश्चय-2 योजना पर काम किया जा रहा है। हर खेत तक सिंचाई का पानी लक्ष्य के अनुरूप निर्धारित समय के अंदर पहुंचे, इसको लेकर तेजी से काम करें। जितनी जल्दी हो सके हर खेत तक सिंचाई का पानी पहुॅचा दें। उन्होंने कहा कि लोगों की सुविधाओं के लिए और उनके हित में हम निरंतर काम करते हैं। किसानों के हित में लगातार काम करते रहेंगे। भूजल स्तर को मेंटेन रखने और पर्यावरण को बढ़ावा देने के लिए भी कई कार्य किए गए हैं। जल के संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के लिए वर्ष 2019 में जल-जीवन-हरियाली अभियान की शुरुआत की गई है। जल और हरियाली है तभी सभी का जीवन सुरक्षित है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि पिछली बैठकों में हर खेत तक सिंचाई निश्चय योजना के संबंध में एक-एक बात पर चर्चा हुई थी। उन्होंने कहा कि संबद्ध अधिकारियों और अभियंताओं के साथ बैठक कर तेजी से कम को आगे बढ़ायें। स्थल पर भी जाकर किए जा रहे कार्यों के आद्यतन स्थिति की समीक्षा करें। कार्यों की प्रगति का जायजा लेने के लिए हम स्वयं स्थलीय निरीक्षण करेंगे। हर हाल में हर खेत तक सिंचाई का पानी निश्चय योजना को वर्ष 2025 के पूर्व पूर्ण करें।
बैठक में ऊर्जा सह योजना एवं विकास मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव, वित्त, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, कृषि मंत्री कुमार सर्वजीत, लघु जल संसाधन मंत्री जयंत राज, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार एवं डॉ एस सिद्धार्थ, अपर मुख्य सचिव जल संसाधन एवं लघु जन संसाधन विभाग चैतन्य प्रसाद, ग्रामीण विकास विभाग के सचिव डॉ एन सरवन कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, सचिव वित्त (व्यय) लोकेश कुमार सिंह, कृषि विभाग के निदेशक आलोक रंजन घोष, साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक महेंद्र कुमार, लघु जल संसाधन विभाग की विशेष सचिव आसिमा जैन सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

देवघर:उपायुक्त ने सिविल सर्जन को सेवानिवृति पर दी शुभकामनाओं के साथ विदाई।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्य सचिव की डिजिटल फसल सर्वेक्षण एवं किसान पंजीकरण के सम्बन्ध में अधिकारियों के साथ बैठक।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज गुजरात के जूनागढ़ में श्री दिव्यकांत नाणावटी जी के जन्म शताब्दी वर्ष पर आयोजित ‘स्मृति पर्व’ कार्यक्रम को संबोधित किया।

rktvnews

01 सितंबर 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 03 अप्रैल 26

rktvnews

शंकर जी अग्रगन्य वैष्णव है :आचार्य धर्मेन्द्र

rktvnews

Leave a Comment