RK TV News
खबरें
Breaking Newsन्यायिक

भोजपुर : 9 दिसंबर को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत को ले प्रचार वाहन को जिला जज ने दिखाई हरी झंडी

आरा/ भोजपुर 07 दिसंबर।आगामी 09 दिसंबर को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत लेकर इसके आमजनों के बीच व्यापक प्रचार प्रसार हेतु आज 07 दिसंबर को व्यवहार न्यायालय परिसर के गेट संख्या एक से जिला एवं सत्र न्यायाधीश, भोजपुर ब्रजेश कुमार मालवीय द्वारा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव गौतम कुमार ने बताया की बैंकों के सहयोग से जिसमें पंजाब नेशनल बैंक, दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक, भारतीय स्टेट बैंक एवं अन्य से कुल चार वाहनों द्वारा जागरूकता रथ निकाला गया जो पूरे शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी माइक के माध्यम से इसका प्रचार प्रसार करेंगे एवं अधिक से अधिक जनसमुदाय इसका लाभ उठा सकें इसके लिए भी प्रेरित करेंगे। इस अवसर पर सभी न्यायिक पदाधिकारीगण, जिला अग्रणी प्रबंधक के साथ अन्य बैंकों के पदाधिकारीगण एवं कर्मी उपस्थित थे। सचिव, गौतम कुमार ने आमजन से अपील करते हुए कहा की कि सुलहनीय वादों में पक्षकारगण बिना नोटिस के भी सुलह कर सकते हैं। वह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के कार्यालय से सीधा संपर्क कर अपने वादों का निष्पादन करा सकते हैं। पारा विधिक स्वयंसेवक की टीम द्वारा भी विधिक जागरूकता शिविर के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

Related posts

सीतामढ़ी:मतदाता सूची में युवा मतदाताओं एवं महिला मतदाताओं काअधिक से अधिक संख्या में नाम दर्ज करने के अभियान को गति देने हेतु जिलाधिकारी की आज विद्यालयों के प्राचार्य तथा निजी विद्यालयों के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक।

rktvnews

जनता को समझने की जरूरत है, जाति के नाम पर नही प्रधानमंत्री के नाम पर वोट करे : आर.के.सिंह

rktvnews

भोजपुर:डा विजय गुप्ता का बेसिकॉन सम्मेलन में एडवांस लेप्रोस्कोपिक आपरेशन होगा लाइव।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 05 नवंबर 24

rktvnews

भोजपुर:विश्वशांति महायज्ञ के उपरांत यक्ष एवं यक्षिणी की दो दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का समापन।

rktvnews

आईटीआरए, जामनगर द्वारा आयोजित दो दिवसीय ‘आयुर स्वादोत्सव’ में लगभग 32 हजार से अधिक लोगों ने की सहभागिता।

rktvnews

Leave a Comment