RK TV News
खबरें
Breaking News

ज़ी सिनेमा पर इस रविवार ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ का वर्ल्ड टीवी प्रीमियर।

मुंबई/एजेंसी PR 16 अक्टूबर। एक संयोग भरी मुलाकात, अनपेक्षित प्यार और दिल की ख्वाहिशों व परिवार की जिम्मेदारियों के बीच एक मुश्किल फैसला। इन्हीं के इर्द गिर्द घूमती है ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ की कहानी। रोमांस, हँसी मज़ाक, पारिवारिक जज़्बातों और प्यार में पड़ने की खुशी से सजी यह फिल्म दिखाती है कि क्या दो लोग अपने परिवार की उम्मीदों और जिम्मेदारियों के बीच अपने रिश्ते को निभा पाते हैं। देखिए ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ का प्रीमियर, ज़ी सिनेमा पर, रविवार, 18 अक्टूबर, दोपहर 12 बजे।
समीर विद्वांस के निर्देशन में बनी ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ में कार्तिक आर्यन रेहान ‘रे’ मेहरा के किरदार में हैं, जो अमेरिका में रहने वाला एक आत्मविश्वासी और बेफिक्र वेडिंग प्लानर है। वहीं, अनन्या पांडे रूमी वर्धन सिंह के किरदार में हैं, जो एक ऐसे प्यार की तलाश में है, जिसमें सच्चाई हो और रिश्ता दिल से जुड़ा हो। फिल्म की कहानी दो ऐसे लोगों की है, जिनकी सोच और व्यक्तित्व एक दूसरे से बिल्कुल अलग हैं, लेकिन फिर भी वो अनजाने में एक दूसरे की तरफ खिंचे चले आते हैं। हँसी-मज़ाक भरी नोकझोंक, दिल छू लेने वाले पल और अपने परिवारों से गहरे जुड़ाव के बीच उनका रिश्ता धीरे धीरे मजबूत होने लगता है। लेकिन, तभी उन्हें एक मुश्किल हकीकत का सामना करना पड़ता है। अपने परिवार के प्रति उनकी जिम्मेदारियाँ उन्हें साथ भविष्य बनाने से रोक सकते हैं।
रोमांस, जज़्बातों और पारिवारिक ड्रामे से सजी यह फिल्म प्यार और फर्ज के बीच संतुलन बनाने की चुनौती को सामने लाती है। यह सवाल भी उठाती है कि क्या रे और रूमी परिवार की उम्मीदों और ज़िंदगी में जरूरी समझौतों के बीच अपने रिश्ते को निभा पाएँगे? फिल्म में जैकी श्रॉफ, नीना गुप्ता और कई अन्य कलाकार भी अहम् सहायक भूमिकाओं में नज़र आएँगे।
दिलकश अदाकारी, हल्की फुल्की कॉमेडी, खूबसूरत लोकेशन्स और परिवार के साथ बिताए दिल छू लेने वाले पलों से सजी ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ एक ऐसी एंटरटेनर है, जो प्यार, रिश्तों और हमारी ज़िंदगी को आकार देने वाले लोगों की अहमियत का जश्न मनाती है।
देखना न भूलें ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ का टीवी प्रीमियर, रविवार, 18 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे, सिर्फ ज़ी सिनेमा पर।

Related posts

सारण:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में राजस्व समन्वय समिति की बैठक।

rktvnews

पुराने पेंशन हेतू भारत शिक्षा यात्रा।

rktvnews

भोजपुर:विश्व हिंदी अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में डॉ. वीरेंद्र कुमार दत्ता हुए सम्मानित।

rktvnews

आदर्श गौशाला, ग्वालियर में गोबर आधारित सीबीजी संयंत्र का भूमिपूजन।

rktvnews

30 अगस्त को शिवगंगा में होगा महाआरती।

rktvnews

भोजपुर: भारत रत्न उस्ताद बिस्मिल्लाह खां की जयंती पर अर्पित की गई श्रद्धांजलि।

rktvnews

Leave a Comment