RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

बिहार स्टेट एक्स सर्विसमैन बेनेवोलेंट फंड में अंशदान करें : मुख्यमंत्री

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 7 दिसम्बर। आज 7 दिसंबर को सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर सैनिक कल्याण निदेशालय के निदेशक ब्रिगेडियर मृगेंद्र कुमार ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से 1, अणे मार्ग स्थित “संकल्प” में मुलाकात कर उन्हें सशस्त्र सेना झंडा दिवस का फ्लैग लगाया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस अवसर पर बिहार स्टेट एक्स सर्विसमैन बेनेवोलेंट फंड में अंशदान किया और देश के बहादुर सैनिकों के प्रति श्रद्धा एवं सम्मान प्रकट किया। उन्होंने कहा कि उनकी कुर्बानियाॅ अमर हैं। वे अपने जान के मूल्य पर राष्ट्र पर आये बाह्य एवं आंतरिक संकटों का मुकाबला बहादुरी के साथ करते हैं। इन बहादुर सैनिकों के कल्याण एवं पुनर्वास के लिए उन्होंने राज्यवासियों से बिहार स्टेट एक्स सर्विसमैन बेनेवोलेंट फंड में अंशदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि आपका यह अंशदान बहादुर सैनिकों के प्रति कृतज्ञता होगी।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, अपर मुख्य सचिव गृह सह मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉक्टर एस सिद्धार्थ, गृह विभाग के सचिव के सेंथिल कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, सैनिक कल्याण निदेशालय के निदेशक ब्रिगेडियर मृगेंद्र कुमार, सैनिक कल्याण निदेशालय के संयुक्त सचिव परवेज आलम, सैनिक कल्याण निदेशालय के उप सचिव प्रशांत कुमार, पटना जिला सैनिक कल्याण पदाधिकारी कर्नल (सेवानिवृत्ति) मनोज कुमार, क्षेत्रीय पदाधिकारी राजेश कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:तालिमी मरकज की बहाली मे भारी अनियमितता : क्यामुद्दीन अंसारी

rktvnews

मध्यप्रदेश:मतगणना केन्द्र में केलकुलेटर ले जाना प्रतिबंधित रहेगा,केवल पासधारक ही प्रवेश कर सकेंगे मतगणना केन्द्र में।

rktvnews

केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने मेधावी विद्यार्थियों को वित्तीय सहायता प्रदान करने हेतु पीएम-विद्यालक्ष्मी योजना को मंजूरी दी ।

rktvnews

गढवा:उपायुक्त ने आगामी दुर्गा पूजा को लेकर विधि व्यवस्था की दृष्टिकोण से सभी संबंधित पदाधिकारियों संग बैठक कर दिया आवश्यक दिशा-निदेश।

rktvnews

जिला शतरंज संघ द्वारा नोट्रे ड्रम हाई स्कूल में शतरंज प्रशिक्षण आयोजित।

rktvnews

लखनऊ संगोष्ठी में बिहार के आपदा प्रबंधन मॉडल की सराहना।

rktvnews

Leave a Comment