RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

नारनौल:“म्हारी लाडो म्हारी शान“ कार्यक्रम के तहत कन्या के जन्म पर कुआं पूजन!उपहार व बधाई पत्र किया भेंट।

नारनौल/हरियाणा 05 दिसंबर। उपायुक्त मोनिका गुप्ता (आईएएस) के मार्गदर्शन में महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से कम लिंगानुपात वाले गांवों में चलाए जा रहे “म्हारी लाडो म्हारी शान“ कार्यक्रम के तहत गतिदिवस भांखरी में कन्या के जन्म पर कुआं पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर एसडीएम मनोज कुमार ने बेटी की माता को बाथ किट, ड्रेस, खिलौना व बधाई कार्ड भेंट किया।
एसडीएम मनोज कुमार ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य लिंगानुपात के स्तर को बढ़ाने के लिए माताओं को लड़कियों के जन्म के प्रति प्रोत्साहित करना है। हरियाणा सरकार लड़कियों के लिए जन्म से लेकर शादी तक उनको सहायता मुहैया करवाने के लिए अनेक योजनाएं चला रखी हैं। बेटी के माता-पिता को इन योजनाओं का फायदा उठाना चाहिए।
इस मौके पर महिला एवं बाल विकास विभाग से जिला कार्यक्रम अधिकारी संगीता यादव भी कुआं पूजन समारोह में शामिल होकर रंजू देवी पत्नी राकेश कुमार को उनकी दूसरी पुत्री चाहत के जन्म की बधाई दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
इस मौके पर वाह फाउंडेशन की ओर से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर एक सुंदर नाटक की प्रस्तुति दी गई।
इस अवसर पर बीजेपी के पूर्व प्रधान शिवकुमार महता, बीडीपीओ रेनू लता, सीडीपीओ सरला यादव, सुपरवाइजर सुमन लता व वर्षा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के अलावा गांव की 150 से अधिक महिलाएं मौजूद थी।

Related posts

गिरीडीह:जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, बिनोद कुमार सिंह ने वृद्धाश्रम में बुजुर्गों/जरूरतमंदों और असहाय के बीच किया कंबल वितरण.।

rktvnews

भोजपुर: सेब के कार्टून मे शराब की तस्करी कर रहे एक व्यक्ति को रेल थाने ने गाड़ी के डब्बे से किया गिरफ्तार।

rktvnews

युद्ध नहीं, आतंक नहीं ; सबके लिए न्याय और शांति।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 03 अक्टूबर 26

rktvnews

झारखंड:पलामू के हर खेत और हर घर तक कोयल का जल पंहुचा कर ही दम लूंगा : के० एन० त्रिपाठी

rktvnews

प्रधानमंत्री ने केरल के तिरुवनंतपुरम में विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (वीएसएससी) का दौरा किया।

rktvnews

Leave a Comment