RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर:बुशु में पांच स्वर्ण पदक से जैन स्कूल ने बनाया कृतिमान!खिलाड़ियों ने विद्यालय का नाम रोशन किया:प्राचार्य डा शेखर प्रसाद सिंह

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 05 दिसंबर।विद्यालयों की दौड़ में जिला काफी प्रगतिशील है और अच्छे विद्यालय की अपनी पहचान भी है।शहर के प्रतिष्ठित विद्यालयों में जैन स्कूल की भी अपनी पुरानी गरिमा आज भी बरकरार है। राज्य स्तरीय बुसु की प्रतियोगिता में जैन स्कूल के पांच विद्यार्थियों ने स्वर्ण पदक हासिल कर बिहार में अपना परचम लहराया है।जो केवल स्कूल ही नही बल्कि पूरा भोजपुर गौरवान्वित महसूस कर रहा है।
बताते चले की कला संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार सरकार पटना द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय बुसु एवं तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन मुजफ्फरपुर में आयोजित हुआ था जिसमें जैन स्कूल के पांच खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया जबकि एक खिलाड़ी ने तीरंदाजी में कांस्य पदक प्राप्त किया।
इसकी सूचना देते हुए खेल प्रभारी डॉक्टर संजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि खिलाड़ियों में कुमोद लाल अंदर 17,60 के जी,अभिलाल अंदर 17,65 के जी, अर्पित राज अंदर 19,45 के जी, इशांत ठाकुर अंदर19,40 के जी,रणवीर राज अंदर 17,40 के जी, आदि रहे इन खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर पर चयनित हो गया है जिनमें कुमोद लाल ,अभिलाल ,अंकुश, अर्पित राज,तथा इशांत ठाकुर हैं। तीरंदाजी में राहुल कुमार, आकाश कुमार का राष्ट्रीय स्तर पर भी चयन हुआ है।
इसकी सूचना से स्कूल परिवार में काफी हर्ष और उत्साह का माहौल देखा गया। इस विद्यालय के सचिव ज्योति प्रकाश जैन,प्राचार्य डॉक्टर शेखर प्रसाद सिंह,खेल शिक्षक डॉ संजीव कुमार सिन्हा सहित स्कूल के तमाम शिक्षक और विद्यार्थियों में काफी हर्ष है।
विद्यालय के सचिव ने अच्छे प्रदर्शन के लिए खिलाड़ियों को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी है। साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर खेल कर विजई होने की अग्रिम बधाई भी दी है।इन्होंने कहा कि विद्यालय के खिलाड़ी बढ़िया से बढ़िया खेल का प्रदर्शन कर फिर से जीत का झंडा राष्ट्रीय स्तर पर लहरायेंगे।यह मेरी भावना और शुभकामना है।

Related posts

दुमका: उपायुक्त ने मतगणना केंद्र का किया का विस्तृत निरीक्षण।

rktvnews

बक्सर:मतदान प्रक्रिया की पारदर्शिता हेतु वेबकास्टिंग तकनीकी टीम का प्रशिक्षण आयोजित|

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री ने केंद्रीय कृषि, किसान कल्याण एवं ग्रामीण विकास मंत्री से भेंट कर प्रदेश की कृषि एवं उससे जुड़ी विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन और विस्तार हेतु अनुरोध किया।

rktvnews

एमएलसी संघ भाजपा युवा मोर्चा ने किया जनसंपर्क।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मतदान के 48 घंटे पहले प्रिंट मीडिया में एमसीएमसी से पूर्व प्रमाणित विज्ञापन ही हो सकेंगे प्रकाशित।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने की विकास कार्यों की समीक्षा बैठक।

rktvnews

Leave a Comment