RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

जिला नगर आयुक्त वैशाली सिंह के निर्देश पर शिकायत के लिए जारी किया नंबर,स्ट्रीट लाइट व सफाई की शिकायत 8307113197 पर कराएं दर्ज!शिकायत के 48 घंटे में सफाई व 72 घंटे के अंदर-अंदर स्ट्रीट लाइट की जाएगी ठीक।

डीएमसी वैशाली सिंह (आईएएस)

नारनौल/हरियाणा 05 दिसंबर। अतिरिक्त उपायुक्त एवं जिला नगर आयुक्त वैशाली सिंह (आईएएस) के निर्देश पर नगर परिषद नारनौल क्षेत्र में अब स्ट्रीट लाइट व सफाई व्यवस्था के लिए शिकायत दर्ज करने के लिए मोबाइल नंबर जारी किया गया है। इस नंबर पर शिकायत करने के बाद निश्चित अवधि में निपटारा किया जाएगा। इसी संबंध में आज उन्होंने नगर परिषद कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान नगर परिषद की चेयरपर्सन कमलेश सैनी भी मौजूद थी।
डीएमसी ने बताया कि नगर परिषद नारनौल के क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट व सफाई व्यवस्था के लिए अलग से मोबाइल नंबर 8307113197 जारी किया गया है। इस पर एक कर्मचारी की ड्यूटी लगाई गई है जो लगातार शिकायतें दर्ज करेगा और उसके बाद संबंधित को कार्रवाई के लिए भेजेगा।
उन्होंने बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस नंबर पर शिकायत आने के बाद 48 घंटे के अंदर-अंदर सफाई से संबंधित शिकायत का निपटारा होना चाहिए। वहीं 72 घंटे के अंदर-अंदर स्ट्रीट लाइट से संबंधित शिकायत का निपटारा किया जाए। डीएमसी ने निर्देश दिए की एक-एक कॉल का रिकॉर्ड रजिस्टर में दर्ज किया जाए। उन्होंने कहा कि अगर संबंधित कर्मचारियों ने निश्चित अवधि के दौरान काम नहीं किया तो उससे स्पष्टीकरण मांगा जाएगा।
इसके अलावा डीएमसी ने शहर में चल रहे सघन सफाई अभियान के कार्य की भी समीक्षा की। उन्होंने एक-एक मोहल्ले की बारी-बारी से समीक्षा की तथा अधिकारियों को निर्देश दिए कि अगले दो दिन के अंदर-अंदर कहीं भी गलियों में कूड़ा नहीं दिखाई देना चाहिए।
उन्होंने कहा कि सफाई व्यवस्था को लेकर सरकार बहुत गंभीर है। इसी बात के मध्य नजर रखते हुए मुख्यमंत्री ने खुद रात को 9 बजे अधिकारियों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक ली थी। ऐसे में अधिकारी इस मामले में किसी भी प्रकार की कोताही न बरतें। पूरी टीम को फील्ड में उतारकर काम लिया जाए। अगर कहीं भी कोई परेशानी है तो तुरंत उन्हें जानकारी दी जाए ताकि उसका समय रहते निराकरण किया जा सके।

Related posts

रायपुर : उप मुख्यमंत्री अरुण साव और केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने सियान सदन भवन का किया लोकार्पण।

rktvnews

चतरा:आसन्न लोक सभा आम निर्वाचन 2024 के निमित सेक्टर पदाधिकारी एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारियों का Vulnerability Mapping से संबंधित एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

rktvnews

सेना प्रमुख ने एनसीसी गणतंत्र दिवस कैंप 2026 का दौरा किया।

rktvnews

भोजपुर:डीआरएम जयंत कुमार चौधरी ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत किया निरीक्षण।

rktvnews

जनता का सुख-दुख मेरा सुख-दुख :शिवराज सिंह चौहान

rktvnews

सितंबर में होने वाले पितृपक्ष मेले की तैयारियों की समीक्षात्मक बैठक।

rktvnews

Leave a Comment