RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:बड़हरा विधानसभा के गलचौर मे महिला सम्मेलन का आयोजन।

बड़हरा विधायक, प्रदेश नेत्री एवं महिला जिला पदाधिकारी सहित सैकड़ो महिलाओं ने लिया सम्मेलन मे भाग।
केन्द्र एवं बिहार के एनडीए सरकार ने महिलाओं का सबसे अधिक दिया सम्मान:राघवेन्द्र प्रताप सिंह

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)13 अप्रैल।भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत सोमवार को बड़हरा विधानसभा के सरैया मंडल अंतर्गत गलचौर मे महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया।
सम्मेलन की अध्यक्षता महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुषुमलता कुशवाहा एवं संचालन महामंत्री शालिनी सिंह ने की।कार्यक्रम सरैया मंडल अध्यक्ष प्रशांत सिंह के देख रेख मे किया गया।
महिला सम्मेलन मे बतौर मुख्य अतिथि बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह,विशिष्ट अतिथि भाजपा प्रदेश मीडिया पैनललिस्ट पुनम सिंह एवं जिलाध्यक्ष सुषुमलता कुशवाह द्वारा उपस्थित महिलाओं को अंगवस्त्र एवं फूलमाला से सम्मानित किया गया।उसके पहले मंडल अध्यक्ष प्रशांत सिंह द्वारा आगत अतिथियों का स्वागत किया गया।
इस मौके पर बड़हरा विधायक ने महिला जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि आज महिलाओं की भागीदारी हर क्षेत्र मे बढा है,जो देश ,राज्य और समाज, परिवार को विकसित करने के लिए अतिआवश्यक है।केन्द्र मे मोदी सरकार एवं बिहार मे नीतीश कुमार ने महिलाओं को जितना सम्मान दिया है,आज तक किसी ने नही दिया।नीतीश कुमार सबसे पहले छात्राओं को साईकिल दे कर स्कूल भेंजने का आदत डाले उसके बाद पुस्तक और पोशाक दे कर नारी शिक्षा को बढावा दिया।आज महिलाओं को स्वरोजगार के लिए केन्द्र एवं बिहार सरकार से ऋण दिया जा रहा है,जिससे महिलाए स्वावलंबी बन कर मोदी जी के विकसित भारत को संकल्प को पूरा कर रही है। जीविका बहनो से आज पूरा समाज और राज्य एक खुशनुमा माहौल मे आगे बढ रहा है।राजनीति मे भी महिलाओं की भागीदारी बढ रहा है,जिससे स्वच्छ भारत का निर्माण हो रहा है।
प्रदेश मीडिया पैनललिस्ट पुनम सिंह ने कही कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत महिलाओं को सशक्तिकरण हेतु सरकार प्रयास कर रही है।मोदी जी एवं नीतीश कुमार जी ने महिलाओं के विकास के लिए बहुत से कार्य किए है,जिसके लिए वे धन्यवाद के पात्र है।
महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुषुमलता कुशवाहा ने महिलाओं को अपने अधिकारों के बारे मे जागरूक रहने की बात कही।उन्होने कहा कि केन्द्र एवं बिहार सरकार की बहुत सारी योजनाएं महिलाओं के लिए है,जिससे आज महिलाएँ लाभान्वित हो कर समाज एवं परिवार का विकास कर रही है। 33% आरक्षण नीतीश कुमार जी द्वारा दे कर सरकारी नौकरी मे महिलाओं को सशक्त किया गया और अब नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत राजनैतिक क्षेत्र मे भी समान अधिकार दिया जा रहा है,जिससे परिवार, समाज ही नही देश विकसित होगा।
कार्यक्रम को शालिनी सिंह,संध्या सिंह,सुगंधा देवी ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम में संजय कुमार स़िह,संजय तिवारी, धीरज सिंह,संतोष सिंह संटु,शुभम पांडेय,निशांत कुमार,सत्यदेव सिंह सहित सैकड़ों सैकड़ों की संख्या मे महिला शामिल हुईं।

Related posts

भोजपुर :  नगर पंचायत की बैठक में 2024-25 का बजट पेश।

rktvnews

राष्ट्रपति ने ‘नारी शक्ति से विकसित भारत’ विषय पर राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया।

rktvnews

बिहार: भोजपुर: जिलाधिकारी ने किया छठ घाटों का निरीक्षण,बेहतर प्रबंध हेतु किया निर्देशित।

rktvnews

,”श्रम विभाग श्रमिकों के द्वार” कार्यक्रम के तहत आज दरभंगा सदर प्रखंड के 09 पंचायतों में किया गया मेगा कैम्प का आयोजन।

rktvnews

गढ़वा:10 अप्रैल की जनसुनवाई कार्यक्रम अस्थायी रूप से स्थगित।

rktvnews

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खगड़िया जिले में किया लगभग 520 करोड़ रूपए की लागत से कुल 256 विकासात्मक योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन।

rktvnews

Leave a Comment