RK TV News
खबरें
Breaking Newsजनता दरबार

चतरा:उपायुक्त अबु इमरान ने जनता दरबार के माध्यम से मिलने आए आमजनों की समस्याएं सुनी।

चतरा/झारखण्ड 05 दिसंबर।समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त अबु इमरान ने जनता दरबार के माध्यम से समस्याओं को लेकर मिलने आए आमजनों की समस्याएं सुनी।
उक्त जनता दरबार में मुख्य रूप से वृद्धा पेंशन, जमीन, एनटीपीसी, धान का राशि, कृषि विभाग से संबंधित समेत अन्य मामले शामिल है। उपायुक्त ने एक एक कर मिलने आए सभी आमजनों के समस्याओं से जुड़े आवेदन का अवलोकन कर जल्द से जल्द मामले का निष्पादन करने का भरोसा आमजनों को दिया।
वहीं जनता दरबार में उपायुक्त से मिलने आए होरिल प्रसाद, पिता चन्द्रिका प्रसार ग्राम लुतीडीह, पोस्ट बगरा, थाना सिमरिया, जिला चतरा ने उपायुक्त से मिल अपने द्वारा लिखी गई पुस्तक भू-सम्पति सर्वेक्षण विधि एवं तकनीक को भेंट किया। श्री प्रसाद द्वारा बताया गया कि यह पुस्तक विभिन्न विश्वविद्यालय एवं औद्योगिक प्रशिक्षण केन्द्रों में चल रहें अमानत सर्वे के छात्र-छात्राओं एवं जमीन से संबंधित जानकारी रखने वाले लोगों को विशेष उपयोगी सिद्ध होगी। इस पुस्तक के भाग-1 में तकनीकी एवं प्रौद्योगिकी विधि तथा भाग-2 में पारंपरिक विधि, भूमि से संबंधित गणितीय सुत्र एवं मानचित्र दिया गया है। और आगे बताया मैं वर्तमान में उच्च पथ प्रमण्डल हजारीबाग में अमीन के रूप में कार्य कर रहा हूं।
जनता दरबार में उपायुक्त ने ऑनलाईन माध्यम से सभी विभागों के पदाधिकारियों को कहा कि आम लोगों के द्वारा शिकायत प्राप्त हो रही है कि जनता दरबार में प्राप्त शिकायतों का निराकरन नहीं किया जा रहा है। इस संबंध में उपायुक्त ने नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी विभागों के पदाधिकारियों को निर्देशित करते हुए सख्त शब्द में कहा कि जनता दरबार में प्राप्त मामलों का निष्पादन ससमय करें।
ज्ञात हो कि सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को पूर्वाह्न 11:30 बजे से 01:00 बजे अपराह्न तक समाहरणालय में उपायुक्त द्वारा जनता दरबार के माध्यम से आम जनों की समस्याएं सुन उनका निराकरण किया जाता है।

Related posts

राजस्थान दिवस कार्यक्रम श्रृंखला:मुख्यमंत्री ने 150 नए पुलिस वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

rktvnews

रायपुर : मुख्यमंत्री का पारंपरिक ऐल्सा रोटी से तुलादान कर किया गया आत्मीय स्वागत।

rktvnews

देहरादून:मुख्यमंत्री ने आपदा कन्ट्रोल रूम, आई०टी०पार्क, देहरादून में आपदाग्रस्त क्षेत्रों में चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन की समीक्षा की।

rktvnews

जिला कलक्टर रुक्मणि रियार ने किया आरडी 98 से टेल आरडी 158 तक का निरीक्षण!तटबंधों पर लगातार चौकसी करने और प्रभावी मॉनिटरिंग के दिए निर्देश।

rktvnews

जयपुर:2025 बैच के 7 आईएएस मिलने से राजस्थान केडर को मिलेगी अधिक मजबूती।

rktvnews

भोजपुर:मतदाता सूची में गहन पुनरीक्षण कार्य वापस लो : भाकपा माले

rktvnews

Leave a Comment