RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

चतरा:आसन्न लोक सभा आम निर्वाचन 2024 के निमित सेक्टर पदाधिकारी एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारियों का Vulnerability Mapping से संबंधित एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

चतरा/झारखंड 04 दिसंबर।जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त चतरा अबु इमरान की अध्यक्षता में जिला खनिज निधि कौशल विकास केन्द्र चतरा के सभागार में आसन्न लोक सभा आम निर्वाचन 2024 के निमित सेक्टर पदाधिकारी एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारियों का Vulnerability Mapping से संबंधित एक दिवसीय प्रशिक्षण पीपीटी के माध्यम से दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में सभी सेक्टर पदाधिकारी एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारियों को बताया गया कि चुनाव से पहले क्रिटिकल तथा वल्नरेबल बूथों का पहचान करते हुए तैयारी की जाती है। प्री पोल रिस्पांसिबिलिटी के संदर्भ सेक्टर पदाधिकारी एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारी को अवगत कराया गया कि 10-12 पोलिंग स्टेशन को मिलाकर एक सेक्टर का निर्माण किया जाता है और उस सेक्टर के लिए एक सेक्टर पदाधिकारी को पुलिस पदाधिकारी के साथ नियुक्त किया जाता हैं। सेक्टर पदाधिकारी का कार्य विहित प्रपत्र में जिसमे 13 प्रकार के एक्टिविटी होती है उसे भरकर जोनल मजिस्ट्रेट को जमा करना होता हैं इस दौरान किसी भी प्रकार की समस्या आने पर जोनल पदाधिकारी को सूचित किया जाता है समेत और कई महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में अपर समाहर्त्ता सह नोडल पदाधिकारी प्रशिक्षण कोषांग पवन कुमार मंडल, कार्यपालक दण्डाधिकारी रामनारायण खलको, भूमि सुधार उप समाहर्त्ता गौतम कुमार, सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, सभी थाना प्रभारी समेत अन्य उपस्थित थे।

Related posts

पटना:साहित्य सम्मेलन के निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हुए डा अनिल सुलभ।

rktvnews

पटना:ट्रंप के फरमानों के सामने मोदी सरकार चुप क्यों, माले ने निकाला विरोध मार्च।

rktvnews

नहीं रहे भोजपुर रेडक्रॉस के संस्थापक सदस्य सह उपसंरक्षक श्री राज केश्वर सिंह।*

rktvnews

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

मध्यप्रदेश:महर्षि सांदीपनि की शिक्षा से भगवान श्रीकृष्ण को जगद्गुरु की मिली उपाधि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

शासन की योजनाओं का लाभ लेने के लिए लोगों को जागरूक करें जनसेवा मित्र : मुख्यमंत्री

rktvnews

Leave a Comment