RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

बागपत:जिलाधिकारी ने डिस्ट्रिक्ट कोआपरेटिव डेवलेपमेन्ट कमेटी की बैठक।

बागपत/बिहार 4 दिसंबर।भारत सरकार के विजन के अंर्तगत सहकारिता आंदोलन को जमीनी स्तर पर सुदृढ़ कर मजबूत करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में डिस्ट्रिक्ट कोआपरेटिव डेवलेपमेन्ट कमेटी की बैठक कर संबंधित को आवश्यक निर्देश दिए उन्होंने कहा सहकारी समितियां मल्टी सर्विस सेंटर के रूप में विकसित होंगे बागपत के किसानों को एक छत के तले जरूर का सामान और सेवा मिल सके जनपद के समस्त कॉमन सर्विस सेंटर संचालित रहने चाहिए किसानों को बिजली का बिल अन्य छोटी-मोटी जरूरत के लिए अन्य स्थान पर जाना ना पड़े।जिलाधिकारी ने सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक सहकारिता को जिला कृषि अधिकारी, से समन्वय कर AIF योजना का प्रचार प्रसार कराकर कृषकों को AIF योजना के अंतर्गत लाभ प्राप्त करने हेतु आवेदन कराये जाने के साथ साथ समितियों में उर्वरक उपकेंद्र खोलने हेतु आवश्यक के अनुसार एवं मानक के अनुसार भूमि की उपयोगिता के आधार पर प्रपोजल के साथ पत्र प्रेषित करने के निर्देश दिए ,सहायक आयुक्त सहकारिता ने बताया कि 5 समितियो में प्रधानमंत्री जनऔषधि केंद्र खोलने हेतु ड्रग लाइसेंस प्राप्त हो गए हैं तथा सभी 36 सहकारी समितियों में CSC (कॉमन सर्विस सेंटर) संचालित हैं जिसमे अधिक से अधिक किसानों को मूल भूत सुविधा दिए जाने के निर्देश दिए । सहकारी समितियां में बदलाव की प्रक्रिया सरकार द्वारा तेजी स्तर से की जा रही है इसमें विभागीय अधिकारी अलर्ट होकर किसानों के हित में मनोयोग से कार्य करेंगे तो किसानों को अवश्य इसके लाभ प्राप्त होंगे सहकार से समृद्धि की ओर कार्य योजना बनाकर कार्य किया जाए।
इस अवसर पर ए आर कोऑपरेटिव इंदु सिंह, जिला कृषि अधिकारी बाल गोविंद यादव जिला पूर्ति अधिकारी के वी सिंह सहित आदि उपस्थित रहे।

Related posts

भोजपुर: नगर विधायक के नेतृत्व में चला उजियार टोला में भाजपा का सदस्यता अभियान।

rktvnews

नितिन गडकरी ने लद्दाख में 1170.16 करोड़ रुपये की 29 सड़क परियोजनाओं को स्वीकृति दी।

rktvnews

बिहार:भोजपुर:विकास के मामले में टॉप पर रहेगा तरारी : विशाल प्रशांत

rktvnews

कात्यायनी नवदुर्गा या देवी पार्वती (शक्ति) के नौ रूपों में छठवीं स्वरूप हैं।

rktvnews

सुरेश पटवा, प्रभु दयाल मिश्र, प्रो खेमसिंह डहेरिया और मनीष दुबे साहित्य मंडल श्री नाथद्वारा में सम्मानित।

rktvnews

गुड गवर्नेंस का मूल आधार है, आमजन की शिकायतों का निस्तारण – अध्यक्ष, राज्य स्तरीय जन अभियोग निराकरण समिति

rktvnews

Leave a Comment