RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

चतरा:मतदाता सूची पुनरीक्षन कार्यक्रम 2024 के तहत सभी +2 विद्यालय / महाविद्यालय / इण्टर कॉलेज में 04 एवं 05 दिसंबर को दो दिवसीय कैम्प का होगा आयोजन।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अबु इमरान

चतरा/झारखंड 01 दिसंबर।जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त चतरा अबु इमरान के निर्देशानुसार मतदाता सूची पुनरीक्षन कार्यक्रम 2024 के तहत सभी +2 विद्यालय / महाविद्यालय / इण्टर कॉलेज में 04 एवं 05 दिसंबर को दो दिवसीय कैम्प का आयोजन किया जा रहा है।
इसे लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश मिश्र ने जानकारी दिया कि वैसे सभी +2 विद्यालय / महाविद्यालय / इण्टर कॉलेज चतरा जिले में 2023-25 सत्र में नियमित / स्वतंत्र रूप से पंजीकृत होनेवाले छात्र/छात्राओं के पंजीयन एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2024 में सम्मिलित होनेवाले छात्र-छात्राओं के डाटा सत्यापन एवं संशोधन हेतु चतरा जिले के प्रत्येक +2 विद्यालय / महाविद्यालय में दिनांक 04.12.2023 एवं 05.12.2023 को 02 (दो) दिवसीय कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। उक्त कैम्प में सभी छात्र एवं छात्रायें आकर अपना डाटा का मिलान करेंगे। उक्त कैम्प में छात्र/छात्रा को अपने साथ आधार कार्ड, पासपोर्ट साईज फोटो एवं अपने माता-पिता या अभिभावक के आधार कार्ड की छायाप्रति लाना आवश्यक है। उन्होंने आगे बताया कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सभी संबंधित बी०एल०ओ० एवं सुपरवाईजर के 04.12.2023 एवं 05.12.2023 को आयोजित कैम्प में डाटा सत्यापन हेतु आवश्यक दस्तावेजों के साथ आने वाले सभी छात्र/छात्राओं का नाम सुगमतापूर्वक मतदाता सूची में जाँच करते हुए छुटे हुए पात्र छात्र-छात्राओं का नाम मतदाता सूची में दर्ज करने, प्रपत्र-6 भरवाना सुनिश्चित करने को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया है। साथ ही कहा सभी +2 विद्यालय / महाविद्यालय इस कैम्प के आयोजन संबंधी सूचना अपने सूचना पट्ट पर आवश्यक रूप से प्रदर्शित करेंगे।

Related posts

आंतकवाद विरोधी दिवस मनाया गया ,आतंकवाद देश के लिए अभिशाप: डा अर्चना कुमारी

rktvnews

बक्सर:गंगा दशहरा और निर्जला एकादशी स्नान को ले डीएम ने किया रामरेखा घाट का निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर:नमामि गंगे कार्यक्रम में अंकिता कुमारी ने जीती रंगोली प्रतियोगिता।

rktvnews

2024 महिंद्रा थार ROXX, नेक्स्ट-जेनेरेशन रिबाउंड स्टॉप टेक्नोलॉजी के साथ मोनरो OE सॉल्यूशंस डैम्पर्स की सुविधा।

rktvnews

खैरागढ़:भारतीय शास्त्रीय नृत्य विधाओं के सौंदर्य पक्ष से रू-ब-रू हुए खैरागढ़ यूनिवर्सिटी के विद्यार्थी, प्रदर्शनात्मक व्याख्यान संपन्न।

rktvnews

राजस्थान:संसदीय कार्य एवं न्याय मंत्री ने रक्षाबंधन पर्व पर वीरांगनाओं का किया सम्मान।

rktvnews

Leave a Comment