RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमीक्षात्मक बैठक

बक्सर:जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं समन्वयक समिति की बैठक आयोजित।

बक्सर/बिहार 30 नवंबर। आज जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं समन्वयक समिति की बैठक समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में आहूत की गई।
वित्तीय वर्ष 2023-24 के सितंबर तिमाही के अंतर्गत जिले के बैंकों की समीक्षा किया गया। पीएमईजीपी में अच्छे प्रदर्शन करने वाले बैंक पंजाब नेशनल बैंक, दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक एवं भारतीय स्टेट बैंक की सराहना किया गया। साथ ही खराब प्रदर्शन करने वाले बैंकों को निर्देश दिया गया कि अपनी स्थिति जल्द से जल्द सुधार करें।
पीएमईजीपी 2 में स्वीकृत लाभुकों को वितरित कराने के लिए जो लक्ष्य दिया गया था एवं साथ ही जिन बैंकों का स्थिति शून्य थी उनको पीएमईजीपी, पीएमईजीपी 2 एवं पीएमएफएमई का लक्ष्य पूरा कराने के लिए निर्देशित किया गया।
सीडी रेश्यो में विशेष कर भारतीय स्टेट बैंक इंडियन बैंक केनरा बैंक एवं जिन बैंकों का 40% से कम सीडी रेश्यो है, के संबंध में अग्रणी जिला प्रबंधक को निर्देश दिया गया कि अपने स्तर से नियमानुसार कार्रवाई करें।
एसीपी में भारतीय स्टेट बैंक, यूको बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, यूनियन बैंक, केनरा बैंक, इंडियन बैंक एवं बैंक ऑफ़ इंडिया बैंकों को कम से कम 45% तक पहुंचाने का प्रयास करें।
वरीय उप समाहर्ता बैंकिंग को निर्देश दिया गया कि डीआईसी एवं एलडीएम के द्वारा पीएमईजीपी, पीएमईजीपी 2 एवं पीएमएफएमई का मासिक जांच करें एवं स्वीकृत आवेदनों को यथाशीघ्र वितरित कराने का कार्य करें। साथ ही जिलें में कार्यरत सभी बैंक के समन्वयक को निर्देश दिया गया कि सीडी रेश्यो, एसीपी तथा सरकारी योजनाओं का दिए गए जिला के लक्ष्य को प्राप्त करें।
जिला के विकास में सभी बैंक अपना अपना योगदान करें जिससे इसका लाभ लाभुकों को सही समय पर पहुंचाया जा सके। किसी भी तरह का ऋण आवेदन अपने पास लंबित न रखें।

Related posts

नारनौल:28 तक चलेगा मेरी प्यारी लाडो अभियान! पिता पुत्री के अलावा दादा-दादी व नाना-नानी भी करेंगे बेटियों के साथ तक खुशी के पल शेयर।

rktvnews

बक्सर:इतिहास पुराण संत और संस्कृति का अनादर करने वाले त्‍यागने योग्‍य:जीयर स्‍वामी

rktvnews

उड़ीसा में कामाख्या एक्सप्रेस के पटरी से उतरने की घटना और रेलवे दुर्घटनाओं में बढ़ोतरी की जवाबदेही की तत्काल जाँच हो : सुदामा प्रसाद

rktvnews

बिहार: भोजपुर:जन सुराज उम्मीदवार किरण सिंह ने घर घर जा किया संवाद , महिलाओं की समस्याओं पर दिया जोर।

rktvnews

बक्सर:डीएम ने किया डुमरांव अनुमंडल अस्पताल में जीविका दीदियों द्वारा संचालित सफाई केंद्र का शुभारंभ।

rktvnews

बिहार:ईद के अवसर पर सभी को मुबारकबाद, सभी लोग आपसी प्रेम एवं भाईचारा के साथ ईद मनायें: मुख्यमंत्री

rktvnews

Leave a Comment