RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

डायन बिसाही एवं अन्य अंधविश्वास को लेकर डालसा ने कराया नुक्कड़ नाटक एवं जागरूकता अभियान।

लोहरदगा/झारखंड 07 जुलाई।जिला विधिक सेवा प्राधिकार, लोहरदगा ने जेएसएलपीएस के सहयोग से सेन्हा प्रखंड के बदला गांव अंतर्गत जलका टोली में विधिक जागरूकता का अभियान चलाया गया । साथ ही डायन बिसाही एवं झाड़-फूंक, जादू टोना को लेकर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक किया गया । इस अवसर पर डालसा के पीएलवी पुन्नू देवी, नेमहंती मिंज एवं प्रियांशु कुमार यादव उपस्थित रहे। इस अवसर पर डालसा सचिव राजेश कुमार ने बताया कि ग्रामीणों में झाड़-फूंक, ओझा गुनी एवं डायन बिसाही को लेकर लगातार बढ़ते प्रभाव एवं इससे जनित अपराध को देखते हुए लोगों के बीच जाकर उनकी समझ मे आने वाली विधिक जानकारी एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागृत करने का कार्य किया जा रहा है, ताकि किसी समस्या का निदान के लिए वह सही मार्ग को चुने न कि अंधविश्वास और झाड़-फूंक में उलझ कर जीवन को बर्बाद करें । डायन बिसाही की बढ़ते समस्या को देखते हुए उसके खिलाफ जागरूकता अभियान चलाना जरूरी हो गया है ताकि निर्दोष की जान बच सके ।

Related posts

भोजपुर:पूर्व उपप्रधान मंत्री बाबू जगजीवन राम की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजली।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त ने जनता दरबार के माध्यम से आमजनों की समस्याएं सुनी।

rktvnews

मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट की बैठक मंदिर परिसर में संपन्न!संरक्षक लालदास राय के अनुरोध पर 2 दर्जन श्रद्धालुओं ने मासिक राशि देने की घोषणा की।

rktvnews

बक्सर:चौगाई एवं केसठ प्रखंड अंतर्गत विभिन्न आँगनबाड़ी केंद्रों का किया गया निरीक्षण।

rktvnews

7 मार्च 23 दैनिक पञ्चांग -ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक ।

rktvnews

खैरागढ़:अंतरराष्ट्रीय मंचों पर प्रतिभा प्रदर्शन की क्षमता छात्रों में विकसित करना प्राथमिकता है : प्रो. डाॅ. लवली शर्मा

rktvnews

Leave a Comment