RK TV News
खबरें
Other

सीतामढ़ी: मिशन इंद्रधनुष के तृतीय चरण का हुआ शुभारंभ।

सीतामढ़ी/बिहार 28 नवंबर।27नवम्बर से शुरु होकर 01 दिसम्बर तक चलने वाले सघन मिशन इन्द्रधनुष के तृतीय चरण का शुभारम्भ जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डा० अनन्त कुमार झा द्वारा सोमवार को किया गया।उक्त मौके पर अमघट्टा रोड स्थित आंगनवाड़ी केन्द्र मे रैली निकाली गई।मौके पर WHO के जिला पदाधिकारी डा० हरि तेजा युनिसेफ के नवीन कुमार श्रीवास्तव उपस्थित थे।
सघन मिशन इन्द्रधनुष चक्र के दौरान पुरे जिले मे 995 सत्रो पर 12532 (0 से 5 साल के बच्चे ) एवं 2060 ( गर्भवती) के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
यह कार्यक्रम सुनिश्चित करता है कि नियमित टीकाकरण सेवाएं देशभर में छूटे हुए और बचे हुए बच्चों और गर्भवती महिलाओं को मिलें। इस वर्ष, पहली बार यह अभियान देश के सभी जिलों में चलाया जा रहा है और इसमें 5 वर्ष तक के बच्चे भी शामिल हैं।
जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी ने बताया कि *इस अभियान का लक्ष्य राष्ट्रीय टीकाकरण अनुसूची के अनुसार सार्वभौमिक*टीकाकरण कार्यक्रम (यूआईपी) के तहत प्रदान किए गए सभी टीकों के लिए टीकाकरण कवरेज को बढ़ाना है।
उन्होंने बताया कि मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम के तीसरे चक्र की सफलता के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से दिशा-निर्देश दिये गए हैं। मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम नियमित टीकाकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से काफी महत्वपूर्ण है।

Related posts

शिल्प एवं माटी कला बोर्ड की ओर से दस्तकारों में वितरित किये गए विद्युत चालित चाक।

rktvnews

सचिव लोनिवि, औद्यौगिक विकास (खनन) आयुष एवं आयुष विभाग डा0 पंकज कुमार पाण्डे का दो दिवसीय जनपद भ्रमण।

rktvnews

भोजपुरी भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने को लेकर विभिन्न जिलों में प्रगतिशील भोजपुरी समाज ने दिया धरना।

rktvnews

चौसा थर्मल पॉवर परियोजना अंतर्गत R&R से संबंधित मामलों की समीक्षा हेतु समन्वय समिति की बैठक

rktvnews

गढ़वा:स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण अंतर्गत कार्यरत्त दो संविदाकर्मी द्वारा विगत 1 वर्ष से बिना किसी सूचना के अपने कार्यक्षेत्र से अनुपस्थित रहने एवं स्पष्टीकरण की प्रतिउत्तर नहीं देने को लेकर उपायुक्त के निर्देशानुसार किया गया कार्यमुक्त।

rktvnews

हनुमानगढ़ जिले में नौरंगदेसर उप तहसील कार्यालय का शुभारंभ।

rktvnews

Leave a Comment