RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

घग्घर नदी में पानी की स्थिति नियंत्रण में!जिला कलक्टर रूक्मणि रियार और एसपी सुधीर चौधरी ने की प्रेस वार्ता।

हनुमानगढ़/राजस्थान 27 जुलाई। हरियाणा के ओटू हेड से राजस्थान की तरफ रिलीज किया जाने वाला पानी लगातार कम हो रहा है। जलस्तर कम होने के कारण जिला रेड अलर्ट मोड से बाहर आ गया है। गुरुवार सुबह आठ बजे ओटू हेड से 20 हजार 500 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा था। ओटू हेड से रिलीज किए जा रहा पानी 5 दिन में करीब 20 हजार क्यूसेक कम हो चुका है।
बाढ़ का खतरा टलने के बाद आज कलक्ट्रेट सभागार में जिला कलक्टर रुक्मणि रियार और एसपी सुधीर चौधरी ने बताया कि वर्तमान में स्थिति नियंत्रण में है । फिर भी पीछे बारिश होने के कारण सतर्कता लगातार बरती जाएगी। भविष्य में इस तरह की स्थिति पैदा न हो, अगर पैदा हो तो उससे निपटने के लिए इससे बेहतर तैयारी हो, इसके लिए सोच-समझकर रणनीति बनाकर उस पर कार्रवाई की जाएगी। सेमनाला और घग्घर नाली बेड के पानी से खेतों में खड़ी फसलों को हुए नुकसान पर जिला कलक्टर ने कहा कि सरकार के आपदा प्रबंधन के मानदंड अनुसार 33 प्रतिशत से अधिक नुकसान पर प्रभावितों को मुआवजा दिलवाने के लिए सर्वे कर जल्द से जल्द प्रस्ताव बनाकर सरकार को भेजा जाएगा।
पीछे दोबारा बारिश होने पर पानी की आवक बढ़ने के सवाल के जवाब में जिला कलक्टर ने बताया कि हाल ही में नाली बेड के जो तटबंध मजबूत किए गए हैं, उन्हें इसी प्रकार मजबूत रखने का प्रयास किया जाएगा। जिस प्रकार अब कार्य कर इस स्थिति से निपटा गया है, उन्हीं बिंदुओं पर काम किया जाएगा। इससे पहले जिला कलक्टर रुक्मणि रियार ने कहा कि हनुमानगढ़ जिला प्रशासन ने बाढ़ के खतरे के बीच बड़ी संजीदगी से काम किया। पुलिस विभाग का भी खास सहयोग रहा।
एसपी सुधीर चौधरी ने कहा कि पुलिस के साथ ही प्रशासन और जल संसाधन विभाग की टीम ने बेहतर तरीके से काम किया। राजनीतिक पार्टियों से जुड़े नागरिकों और आमजन का भी काफी सहयोग रहा। वे प्रशासन के साथ हर कदम पर खड़े रहे। इस कारण इस आपदा की स्थिति से पार पा सके। उन्होंने प्रशासन के उन अधिकारियों-कर्मचारियों जिन्होंने आपदा की इस स्थिति में दिन-रात एक कर काम किया, उनका धन्यवाद दिया। इस दौरान हनुमानगढ़ एडीएम प्रतिभा देवठिया, नोहर एडीएम चंचल वर्मा, जल संसाधन विभाग हनुमानगढ़ के मुख्य अभियंता अमरजीत मेहरड़ा और एसई शिवचरण रेगर भी मौजूद रहे।

Related posts

भारतीय पुलिस सेवा के परिवीक्षाधीन अधिकारियों ने राष्ट्रपति से मुलाकात की।

rktvnews

उत्तराखंड:24वें राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शहीद स्थल कचहरी परिसर, देहरादून में उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलनकारी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

भोजपुर : बाइक सवार से 12.29 किलो गांजा बरामद! दो गांजा तस्कर गिरफ्तार।

rktvnews

दफादर चौकीदार पंचायत भोजपुर का कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:निष्ठापूर्वक बेहतर तरीके से कार्य करें प्रधान सहायक : जिला पदाधिकारी

rktvnews

भोजपुर:क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है: रघुपति यादव

rktvnews

Leave a Comment