RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

बक्सर:हिट एण्ड रन मामलें में गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक।

बक्सर/बिहार 27 नवंबर।आज जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में हिट एण्ड रन मामलें में जिला स्तर पर गठित समिति की बैठक समाहरणालय परिसर अवस्थित कार्यालय कक्ष में की गई।
बताया गया की बक्सर जिला में हिट एण्ड रन सड़क दुर्घटना की कुल संख्या 84 है। जो 01 अप्रैल 2022 से अक्टूबर 2023 तक का डाटा है। जिसमें जिलें में प्राप्त हिट एण्ड रन के कुल 59 आवेदन प्राप्त हुए है। सड़क दुर्घटना की कुल संख्या हिट एण्ड रन के कुल प्राप्त आवेदन अंतर एवं लंबित मामलों का संबंधित थानाध्यक्ष एवं व्यक्तिगत रूप से अभिरूचि लेते हुए लंबित आवेदनों का ससमय निष्पादन कराने का निदेश दिया गया।
साधारण बीमा कंपनी को कुल 35 आवेदन निष्पादन हेतु भेजे गए थे। जिसके आलोक में साधारण बीमा कंपनी के द्वारा 04 आवेदन को विभागीय नियमानुसार निष्पादन कर दिया गया है। शेष बचे हुए आवेदनों को जल्द से जल्द अभिरूचि लेते हुए निष्पादन करने का निदेश दिया गया। साथ ही बैठक में बताया गया कि 15 दिनों से अधिक लंबित मामलों की संख्या 07 है। 01 माह से अधिक लंबित मामलों की संख्या शून्य है।
विभिन्न स्तरों पर लंबित मामलों की समीक्षा विस्तार से की गई एवं संबंधित पदाधिकारियों को विभागीय नियमानुसार कार्रवाई करने हेतु निदेश दिया गया।
बैठक में सिविल सर्जन बक्सर, जिला परिवहन पदाधिकारी बक्सर, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय बक्सर, साधारण बीमा परिषद के प्रतिनिधि एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

चैता गायन में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे रघुपति यादव।

rktvnews

भोजपुर:24 घंटे का हरिकीर्तन संपन्न।

rktvnews

भोजपुर: विरोधियों को लगेगा 440 बोल्ट का झटका :विधायक रश्मि वर्मा

rktvnews

प्रमोशन आफ एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन फॉर इन सीटू मैनेजमेन्ट ऑफ क्राप रेन्ड्यूि योजना कार्यशाला का आयोजन किया।

rktvnews

रोहतास डीएम धर्मेंद्र कुमार ने पैक्स कंप्यूटराईजेशन को ले की बैठक।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्र को संबोधित किया।

rktvnews

Leave a Comment