RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

बिहार:मुख्यमंत्री ने मुंगेर के राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल का किया शिलान्यास।

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 26 नवम्बर। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल, मुंगेर के निर्माण कार्य का शनिवार को शिलान्यास किया। साथ ही उन्होंने कोविड-19 आपातकालीन प्रतिक्रिया पैकेज चरण 2 के अंतर्गत सदर अस्पताल, मुंगेर के परिसर में 7.50 करोङ रुपये की लागत से 100 शैय्या वाले प्री फैब फील्ड अस्पताल के निर्माण कार्य का उद्घाटन किया। उन्होंने ने कोविड-19 आपातकालीन प्रतिक्रिया पैकेज चरण 2 के अंतर्गत सदर अस्पताल, मुंगेर के परिसर में 2.55 करोङ रुपये की लागत से प्री फैब मैटेरियल से निर्मित 32 शैय्या वाले शिशु गहन चिकित्सा इकाई के शिलापट्ट का अनावरण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मुंगेर जिला के जमालपुर प्रखंड के अंतर्गत बांक पंचायत के मंगरा पोखर संदलपुर में आयोजित कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर विधिवत शुभारंभ किया।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल के शिलान्यास समारोह के अवसर पर कहा कि मेडिकल कॉलेज के साथ-साथ यहाँ अस्पताल का भी निर्माण कार्य इसी वर्ष शुरू होगा। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए उन्होंने इस कार्य को इसी वर्ष शुरू करने कहा। यह राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल 630 बेड़ो का होगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसमे बेडों की संख्या बढ़ाने को कहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं निर्माण कार्य को देखने आऊँगा। मुंगेर को पौराणिक स्थल बताते हुए उन्होंने लोगों से ललन बाबू को हमेशा सांसद बनाये रखने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2005 से जब हमको बिहार में काम करने का मौका मिला तब से हम लोगों ने विकास के कई काम किये हैं। हम लोगों ने एक-एक चीज पर ध्यान दिया है और अनेकों काम किया है। उन्होंने कहा कि हम लोगों ने प्रधानमंत्री से पूरे देश में जातीय गणना कराने की मांग की थी लेकिन वे लोग नहीं सुने। हम लोगों ने बिहार में सर्वसम्मति से जाति आधारित गणना कराया जिसमे एक-एक परिवार की आर्थिक स्थिति की जानकारी ली गई है। बिहार विधानसभा और बिहार विधान परिषद से सर्वसम्मति से विधेयक को पास किया गया। जाति आधारित गणना की रिपोर्ट को पब्लिश कर दिया गया है और उसके अनुसार योजना बनाकर लोगों को मदद देने का काम किया जा रहा है।
इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया। स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं नेताओं ने फूलों की बड़ी माला पहनाकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का स्वागत किया। मुंगेर के प्रमंडलीय आयुक्त संजय कुमार सिंह एवं जिलाधिकारी अवनीश कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को स्मृति चिन्ह भेंट किया।
जनसभा को उप मुख्यमंत्री सह स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने भी संबोधित किया। मुंगेर के जिलाधिकारी अवनीश कुमार सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
इस अवसर पर विधायक डॉ अजय कुमार सिंह एवं राजीव कुमार सिंह, विधान पार्षद विजय कुमार सिंह एवं अजय कुमार सिंह, पूर्व मंत्री शैलेश कुमार, पूर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद, बिहार राज्य अति पिछड़ा आयोग के सदस्य ज्ञानचंद पटेल, मुंगेर के जदयू जिला अध्यक्ष नचिकेता मंडल, राजद के जिला अध्यक्ष त्रिलोकी प्रसाद शर्मा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, मुंगेर के प्रमंडलीय आयुक्त संजय कुमार सिंह, मुंगेर प्रक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक संजय कुमार सिंह, जिलाधिकारी अवनीश कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक जग्गूनाथ जाला रेड्डी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति, वरीय अधिकारी और बड़ी संख्या में आम जन उपस्थित थे।

Related posts

विहंगम योग जिला कार्यालय का उद्घाटन ।

rktvnews

भोजपुर:विश्व उच्च रक्तचाप दिवस पर संगोष्ठी आयोजित,हाइपरटेंशन से निजात संभव:डा मधुकर प्रकाश

rktvnews

उत्तराखंड: राज्यपाल राजभवन में मेघालय, मणिपुर और त्रिपुरा के स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए ।

rktvnews

भोजपुर:महिला कॉलेज में ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित,75% क्लास में उपस्थित अनिवार्य:प्राचार्या प्रो मीना कुमारी

rktvnews

बक्सर:गंगा समिति के तत्वाधान में स्वच्छता श्रमदान/ जागरूकता रैली व शपथ कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

मत्स्य पालन की समस्‍त मूल्य श्रृंखला को जीएसटी राहत: मछली पकड़ने के जाल, समुद्री खाद्य उत्पाद और जलीय कृषि इनपुट सभी पर जीएसटी दर घटाकर 5 प्रतिशत की गई।

rktvnews

Leave a Comment