RK TV News
खबरें
Breaking Newsप्रशिक्षण

दरभंगा:बेनीपुर के आई.टी.आई. में स्टार्ट-अप जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

दरभंगा/बिहार 25 नवम्बर। प्राचार्य, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, बेनीपुर राज कुमार ठाकुर द्वारा बताया गया कि बेनीपुर के आई.टी.आई. में उद्योग विभाग द्वारा संचालित स्टार्ट-अप जागरूकता कार्यक्रम का शुक्रवार को आयोजन किया गया।
उन्होंने कहा कि उद्योग विभाग द्वारा बच्चों को नये इनोवेटिव आइडिया (Innovative Idea) के तहत लोन प्रदान करने के संबंध में बताया गया एवं मनीष कुमार, स्टार्ट-अप को-ऑर्डिनेटर उद्योग विभाग, पटना के द्वारा बच्चों के बीच एक प्रतियोगता का आयोजन करवाया गया तथा उन्हें यह भी बताया गया कि आपको स्टार्ट-अप के लिए कहीं किसी भी बैंक में जाने की आवश्यकता नहीं है, आप अपने सुझाव लेकर आए और उद्योग विभाग, दरभंगा के पदाधिकारी से सम्पर्क करें और आपको विधिवत स्टार्ट-अप के लिए लोन उपलब्ध करा दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि आयोजित किये गये प्रतियोगता में प्रथम द्वीतीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को उद्योग विभाग के द्वारा क्रमशः मनीष कुमार, नितीश कुमार एवं कुमकुम कुमारी को प्रमाण पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया।
अमित कुमार, उद्योग विस्तार पदाधिकारी दरभंगा द्वारा बताया गया कि किसी भी प्रकार के समस्या होने पर आप दरभंगा स्थित कार्यालय में आकर सम्पर्क कर सकते है।
कार्यक्रम का संचालन संजय कुमार, संविदा अनुदेशक, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, दरभंगा द्वारा किया गया तथा श्री जयनारायण पासवान, ग्रुप अनुदेशक-सह-प्रभारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, बेनीपुर द्वारा धन्यावाद ज्ञापन के साथ समापन किया गया।
उक्त अवसर पर राजेश कुमार राजेश, संजय कुमार, अनिल कुमार, सुधीर कुमार एवं विभा झा उपस्थित थे।

Related posts

राजस्थान:राज्यपाल ने विश्वविद्यालयों के नेक एक्रीडेशन और उच्च शिक्षा में गुणवत्ता से सम्बन्धित विशेष समीक्षा बैठक ली।

rktvnews

झारखंड: रांची:स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव प्राथमिकता : के. रवि कुमार

rktvnews

प्रधानमंत्री ने नागरिकों से 1 अक्टूबर, 2023 को श्रमदान में शामिल होने का आग्रह किया।

rktvnews

पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग ने महंगाई भत्ते की दर 50 प्रतिशत तक पहुंचने पर केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए सेवानिवृत्ति ग्रेच्युटी और मृत्यु ग्रेच्युटी की अधिकतम सीमा 20 लाख रुपये से बढ़ाकर 25 लाख रुपये करने के निर्देश जारी किए हैं।

rktvnews

चतरा:राजकीय इटखोरी महोत्सव के दूसरे दिन उमड़ा जनसैलाब, सांस्कृतिक संध्या बनी आकर्षण का केंद्र।

rktvnews

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर:संगीतमय श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ में धनुष यज्ञ और सीता स्वयंवर में हजारों श्रद्धालु कथा और झांकी से हुए भावविभोर।

rktvnews

Leave a Comment