RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने जापान-भारत सेमीकंडक्टर आपूर्ति श्रृंखला साझेदारी पर भारत और जापान के बीच सहयोग ज्ञापन को मंजूरी दी।

नई दिल्ली/25 अक्टूबर।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल को इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार और जापान के अर्थव्यवस्था, व्यापार और उद्योग मंत्रालय के बीच जुलाई, 2023 में जापान-भारत सेमीकंडक्टर आपूर्ति श्रृंखला साझेदारी के लिए हस्ताक्षरित सहयोग ज्ञापन (एमओसी) से अवगत कराया गया।
एमओसी का उद्देश्य उद्योगों और डिजिटल प्रौद्योगिकियों की उन्नति के लिए सेमीकंडक्टर के महत्व की पहचान करते हुए सेमीकंडक्टर आपूर्ति श्रृंखला को संवर्धित करने की दिशा में भारत और जापान के बीच सहयोग को मजबूत बनाना है।
यह एमओसी दोनों पक्षों के हस्ताक्षर की तारीख से प्रभावी होगा और पांच साल की अवधि तक लागू रहेगा।
लचीली सेमीकंडक्टर आपूर्ति श्रृंखला को आगे बढ़ाने और पूरक शक्तियों का लाभ उठाने के अवसरों पर जी2जी और बी2बी दोनों तरह के द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाए जाएंगे।
एमओसी बेहतर सहयोग की परिकल्पना करता है, जिससे आईटी के क्षेत्र में रोजगार के अवसरों का सृजन होगा।

Related posts

बिहार: पटना: श्रमजीवी पत्रकार यूनियन में अस्थायी छठ घाट निर्माण का निरीक्षण करने पहुचे नगर विकास एवं आवास विभाग मंत्री नितिन नवीन और नगर आयुक्त समेत अन्य पदाधिकारी।

rktvnews

मुजफ्फरपुर:अनावश्यक एवं अकारण आवेदनों को रिजेक्ट/ रिवर्ट नहीं करें सीओ : मंत्री

rktvnews

बिहार: नवादा: डीडीसी ने किया मिर्ज़ापुर और शोभिया छठ घाट का निरीक्षण,दिए निर्देश।

rktvnews

चतरा:अवैध अफीम–पोस्ता की खेती की विनष्टीकरण के बिन्दू पर समीक्षात्मक बैठक।

rktvnews

भोजपुर:विश्व रेडक्रॉस दिवस पर साइकिल रैली, संगोष्ठी, सम्मान समारोह आयोजित।

rktvnews

नवादा: डीएम ने जनता दरबार में फरियादियों की शिकायतों का ऑन द स्पॉट किया समाधान।

rktvnews

Leave a Comment