RK TV News
खबरें
Breaking News

बागपत : जिलाधिकारी ने किया बागपत कंपोजिट विद्यालय का निरीक्षण।

RKTV NEWS/बागपत (उत्तर प्रदेश)18 दिसंबर। जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने बुधवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय बागपत (कम्पोजिट) का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय की शैक्षिक, प्रशासनिक एवं भौतिक व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया।
विद्यालय में कुल 844 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं तथा 24 अध्यापक शिक्षण कार्य में संलग्न पाए गए। जिलाधिकारी ने कक्षाओं में जाकर शिक्षण कार्य की गुणवत्ता के संबंध में जानकारी ली और विद्यार्थियों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं को मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया।
जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि “हमारे जीवन में विद्या ही ऐसा ज्ञान है जो जीवन को परिवर्तित कर सकता है और हमें हर स्तर पर आगे खड़ा कर सकता है। इसलिए सभी विद्यार्थी पूरे मनोयोग से अध्ययन करें और अपने लक्ष्य की ओर निरंतर आगे बढ़ें।”
निरीक्षण के दौरान मिड डे मील योजना के अंतर्गत तैयार किए जा रहे भोजन की गुणवत्ता की भी जांच की गई। मेन्यू में ताहिरी बनाई जा रही थी, जिसकी गुणवत्ता जिलाधिकारी ने संतोषजनक पाई। उन्होंने निर्देश दिए कि छात्र-छात्राओं को प्रतिदिन स्वच्छ, पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन ही उपलब्ध कराया जाए तथा इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न हो।
जिलाधिकारी ने विद्यालय प्रशासन एवं शिक्षकों को निर्देशित किया कि पठन-पाठन की गुणवत्ता को और बेहतर बनाया जाए तथा शासन की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र विद्यार्थी तक समयबद्ध रूप से पहुंचाया जाए।

Related posts

पुलिस दबिश के कारण आरोपी ने किया सरेंडर।

rktvnews

भोजपुर:जनसंपर्क पर निकले राजद प्रत्याशी रामबाबू सिंह।

rktvnews

बिहार:प्रधानमंत्री द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किये गये रेलवे से संबंधित योजनाओं के शिलान्यास/उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री एवं उप मुख्यमंत्री

rktvnews

भोजपुर:चिराग पासवान के मंत्री पद की शपथ लेने पर हुलास पांडेय ने दी बधाई और शुभकामनाएं।

rktvnews

वैशाली: डीएम ने साइकिल तिरंगा यात्रा को दिखाई हरी झंडी।

rktvnews

राजस्थान:कमजोर आय वर्ग के 12,554 नवीन आवासों की प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत मिली स्वीकृति।

rktvnews

Leave a Comment