RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

बक्सर: डीएम ने किया विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण।

बक्सर/बिहार 17 नवंबर।आज जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल के द्वारा आज बक्सर नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया गया।
जिला पदाधिकारी के द्वारा रामरेखा घाट, नाथ बाबा घाट, अहिरौली घाट के साथ साथ विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया गया एवं वहां उपस्थित संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक जरूरी दिशा निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी ने बताया कि नगर परिषद बक्सर को सभी छठ घाटों पर पर्याप्त रौशनी, साफ-सफाई एवं बैरिकेटिंग कराने को भी कहा गया।
200 की संख्या में मजिस्ट्रेट एवं 400 की संख्या में पुलिस बल की तैनाती छठ पर्व को लेकर की जायेगी। साथ ही विभिन्न छठ घाटों की निगरानी ड्रोन से भी की जायेगी। बस स्टैण्ड एवं रेलवे स्टेशन पर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। जिससे बाहर से छठ करने आए हुए व्रतियों को कठिनाई न हों। सभी घाटों पर बोर्ड साइनेज भी लगाया जाएगा।
सभी छठ घाटों पर गोताखोरों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। घाटों पर गोताखोर एवं बोट भी पर्याप्त संख्या में उपलब्ध रहेंगे। साथ ही घाटों पर चढ़ने एवं उतरने के लिए बालू की बोरियां रखने का निर्देश दिया गया।
निरीक्षण के क्रम में अनुमण्डल पदाधिकारी बक्सर, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बक्सर एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर: डीएम ने एनएच-119ए फोरलेन परियोजना सहित प्रमुख सड़क योजनाओं की वीसी के माध्यम से की समीक्षा।

rktvnews

गिरीडीह:उपायुक्त ने की जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक, दिए गए जरूरी दिशा-निर्देश।

rktvnews

भोजपुर : पशु चारा लेकर आ रहे व्यक्ति की नदी में डूबने से मौत।

rktvnews

सारण:मतदाता जागरूकता क्रिकेट मैच में जिला प्रशासन की टीम बनी विजेता।

rktvnews

केन्‍द्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर।

rktvnews

भोजपुर:मुख्य निर्वाचन आयुक्त द्वारा मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ सम्मानित।

rktvnews

Leave a Comment