RK TV News
खबरें
Breaking Newsवित्तीय

नवादा:डीएम की अध्यक्षता में ऋण वितरण शिविर आयोजित।

नवादा/बिहार 16 नवंबर। आशुतोष कुमार वर्मा जिला पदाधिकारी नवादा की अध्यक्षता में आज डीआरडीए सभागार में जिला उद्योग विभाग बिहार, पटना से संबंधित योजनाओं की पीएमईजीपी और पीएमएफएमई ऋण वितरण के लिए विशेष षिविर लगाया गया। उद्योग विभाग के द्वारा ऋण स्वीकृति और वितरण समारोह आयोजित किया गया। प्रोजेक्ट मैनेजर अमित कुमार भारद्वाज ने बताया कि आज जिले के 18 बैंकों के द्वारा 46 लाभुकों को 02 करोड़ रूपये का चेक जिलाधिकारी नवादा और उप विकास आयुक्त नवादा ने अपने कर कमलों से प्रदान किये। इसके तहत पीएमईजीपी और पीएमएफएमई दोनों योजनाओं में जिला का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा है। पीएमएफएमई के माध्यम से फुड प्रोसेसिंग में नवादा जिला का बिहार में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। यह कार्यक्रम जिले के लिड बैंक पीएनबी के द्वारा आयोजित किया गया। लिड बैंक के मैनेजर (एलडीएम) ने बताया कि यह कार्यक्रम का आयोजन पीएनबी के माध्यम से किया गया। ऋण पाकर लाभुक काफी खुश थे। ऋण वितरण से जिले में उद्योगों की स्थापना में महत्वपूर्ण कड़ी सावित होगा।
जिलाधिकारी ने कहा कि इसके अलावे मुख्यमंत्री उद्यमी योजना का भी संचालन हो रहा है। इसमें नवादा जिले की स्थिति बेहतर है।
आज इस कैम्प शिविर में लाभुकों के अलावे विभिन्न बैंकों के मैनेजर/प्रतिनिधि आदि उपस्थित थे।

Related posts

नई दिल्ली: राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच देगा हाइफा दिवस पर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि।

rktvnews

भारत ने सऊदी अरब के साथ द्विपक्षीय हज समझौते 2024 पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

होली पर विशेष- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

रेलवे में वरिष्ठ नागरिकों के छूट के लिए शिष्टमंडल मिलेगा मंत्री से।

rktvnews

मोतीहारी:जन जागरूकता के साथ परिवार नियोजन का लक्ष्य करें हासिल : सिविल सर्जन

rktvnews

गिरीडीह: उपायुक्त ने लिया मतगणना तैयारियों का जायजा।

rktvnews

Leave a Comment