RK TV News
खबरें
Breaking Newsश्रृद्धांजलि

उत्तराखंड:24वें राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शहीद स्थल कचहरी परिसर, देहरादून में उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलनकारी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

देहरादून/उत्तराखंड 09 नवंबर।आज 24वें राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शहीद स्थल कचहरी परिसर, देहरादून में उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलनकारी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों के कठिन परिश्रम, प्रयासों, दृढ़ इच्छाशक्ति और संकल्प से ही उत्तराखण्ड राज्य का निर्माण हुआ। उन्होंने कहा राज्य सरकार शहीद आंदोलनकारियों के सपनों के अनुरूप उत्तराखंड के विकास हेतु प्रतिबद्ध है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में राज्य सरकार निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने कहा उत्तराखण्ड को ‘विकल्प रहित संकल्प’ के मूल उद्देश्य के साथ सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार संकल्पबद्ध है। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट, विधायक खजान दास, राज्य आंदोलनकारी एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related posts

राजस्थान:राज्यपाल ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. वाजपेयी की जयंती पर उन्हें स्मरण करते हुए किये श्रद्धासुमन अर्पित।

rktvnews

विश्व बैंक भूमि सम्मेलन 2025 का समापन।

rktvnews

प्राकृतिक कारणों से खराब हुई फसल पूरी तरह कवर होती है और किसानों को उसका लाभ मिलता है: शिवराज सिंह चौहान

rktvnews

भोजपुर:अंतर विद्यालय साफ्टबाल क्रिकेट प्रतियोगिता में संभावना पहुंचा फाइनल में।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 29 जुलाई 25

rktvnews

कहानिका राष्ट्रीय अधिवेशन सह अखिल भारतीय कवि सम्मेलन।

rktvnews

Leave a Comment