RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

कोयंबटूर में चल रहे 38वें नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 में बिहार के खिलाड़ियों ने लहराया जीत का परचम।

पटना/बिहार 10 नवंबर। तमिलनाडु के कोयंबटूर में चल रहे 7 नवंबर से 10 नवंबर तक 38वें नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 में गुरुवार को बिहार की बेटियों ने अपनी कामयाबी का झंडा बुलंद किया।
रोहतास की निशी कुमारी ने विमेन अंडर 20 जुवेलाइन थ्रो 45 मीटर डिस्टेंस में स्वर्ण पदक हासिल किया वही अंडर 14 किड्स जुवेलाइन 60.56 मीटर में जमुई की किशु सिंह ने स्वर्ण पदक हासिल करने के साथ साथ नैशनल मीटर रिकॉर्ड दर्ज किया। खिलाड़ियों की लगातार मिल रही सफ़लता के साथ साथ दीपक कुमार यादव, करण कुमार सिंह,रजत राज, अर्जित यादव की रिले टीम को पहली बार इस स्पर्धा में रजत पदक के रूप में मिली सफलता पर बिहार राज्य खेल

रविंद्र शंकरन (आईपीएस) और पंकज राज (आईपीएस)

प्राधिकरण के महानिदेशक रविन्द्र शंकरण(आईपीएस )तथा बिहार राज्य खेल प्राधिकारण के निदेशक एवं सचिव पंकज राज(आईपीएस )और बिहार एथेलेटिक्स संघ के अध्यक्ष सलीम परवेज एवं सचिव लियाक़त अली ने संयुक्त रूप से बधाई देते हुए खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

लियाकत अली और सलीम परवेज़

खिलाड़ियों की सफ़लता हासिल करने पर बिहार एथेलेटिक्स संघ के सदस्यों में मुख्य रूप से हारून अंसारी,राज शेखर,यशवंत सिंह, नसर आलम,मृत्युंजय कुमार, मो सालेह,विनय कृष्णा,अरविंद कुमार,निर्मल कुमार ने भी बधाईयां और शुभकामनाएं दी हैं।

Related posts

दुमका जिला अंतर्गत चौकीदार नियुक्ति परीक्षा संपन्न।

rktvnews

गुरु तेग बहादुर के ‘शहीदी दिवस’ की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति का संदेश।

rktvnews

भोजपुर: शशिकांत मिश्र को उत्कृष्ट कार्यों के लिए किया गया सम्मानित।

rktvnews

लैपटॉप गोद में रखने की आदत बन सकती है इनफर्ट‍िल‍िटी की वजह: डॉ. चंचल शर्मा

rktvnews

राजस्थान:पीसीपीएनडीटी टीम की बड़ी कार्रवाई, विदेश निर्मित अवैध पोर्टेबल सोनोग्राफी मशीन बेचने वाले गिरोह को पकड़ा।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने प्रसिद्ध फ़िल्मी हस्ती सतीश कौशिक के निधन पर शोक व्यक्त किया।

rktvnews

Leave a Comment