RK TV News
खबरें
Breaking Newsशुभकामना

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को राज्य स्थापना दिवस की बधाई देते हुए अमर शहीदों, राज्य आन्दोलनकारियों एवं वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

देहरादून/उत्तराखंड 09 नवंबर।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को राज्य स्थापना दिवस की बधाई देते हुए अमर शहीदों, राज्य आन्दोलनकारियों एवं वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी को राज्य की जनता की ओर से नमन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की महान जनता के आशीर्वाद, सरकार की मजबूत इच्छाशक्ति, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के उत्तराखण्ड के प्रति विशेष लगाव और केंद्र सरकार के सहयोग से उत्तराखण्ड तेजी से विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
उन्होंने कहा कि यह केंद्र सरकार के सहयोग का ही परिणाम है कि 2012 से 2017 के बीच प्रतिवर्ष मिलने वाला वार्षिक अनुदान 2017 से 2022 के डबल इंजन सरकार के युग में बढ़कर दोगुनी (11,168 करोड़ रुपये) हो गई है। राज्य में निवेश की संभावनाओं के दृष्टिगत आगामी 8-9 दिसम्बर को देहरादून में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें 2.50 लाख करोड़ रुपये के निवेश का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें लगभग सवा लाख करोड़ रुपये का एमओयू साइन किए जा चुके हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में लखपति दीदी योजना, मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना, पीएम श्री योजना, मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना, मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना जैसी अनेको जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में वीरता पदक से सम्मानित सैनिकों को देय एकमुश्त अनुदान में वृद्धि की गई है तथा राज्य सरकार ने राज्य आंदोलनकारियों को सरकारी नौकरियों में दस प्रतिशत आरक्षण तथा उनके पेंशन में बढ़ोतरी करने का भी निर्णय लिया है।

Related posts

सारण:राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

अस्पताल जाने से पहले इन बातों का खास ध्यान रखकर बनें ‘मरीज के लिए सबसे बड़ी मदद’

rktvnews

नई दिल्ली:राष्ट्रपति ने राष्ट्रीय दिव्यांगजन सशक्तिकरण पुरस्कार 2024 प्रदान किए।

rktvnews

राजस्थान:विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के निर्देश अब संतों, जननायकों और शहीदों के नाम होंगी शहर की प्रमुख सड़कें।

rktvnews

सांसद राहुल गांधी और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ‘‘वायदे से ज्यादा‘‘ कॉफी टेबल बुक का किया विमोचन।

rktvnews

बोकारो:देश में एक राष्ट्रीय मीडिया नीति बनाने के लिए केंद्र सरकार पर दबाव बनाएगा बीएसपीएस : संजय सिंह

rktvnews

Leave a Comment