RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

दरभंगा:डीएम ने शहरी क्षेत्र के कई छठ घाटों का किया निरीक्षण, दिए कई निर्देश।

दरभंगा/बिहार 08 नवम्बर।श्रद्धा, भक्ति एवं आस्था का महापर्व छठ पूजा के अवसर पर छठ व्रतियों को अपेक्षित सुविधा प्रदान करने के लिए जिलाधिकारी राजीव रौशन,नगर आयुक्त कुमार गौरव, अनुमण्डल पदाधिकारी सदर चंद्रिमा अत्री, सहायक अभियंता सऊद आलम, सहायक अभियंता उदयनाथ झा एवं जितेन्द्र कुमार एवं नगर निगम, दरभंगा के अन्य पदाधिकारियों के साथ दरभंगा शहरी क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया गया।
सर्वप्रथम जिलाधिकारी द्वारा भूतनाथ मंदिर पोखर पंडासराय, बलुआही पोखर पंडासराय, मिर्जा खाँ तालाब लहेरियासराय, जिला स्कूल परिसर अवस्थित तालाब, किलाघाट नदी छठ घाट, हराही पोखर एवं गंगा सागर पोखर छठ घाटों के निर्माण कार्य का अवलोकन किया गया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा पंडासराय एवं मिर्जा खाँ तालाब से कुछ जलकुंभी हटाना अवशेष पाया गया, जिसे शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया गया। अन्य तालाबों में इस बार नगर निगम द्वारा जलकुंभी हटाने का कार्य पूरा कर लिया गया है, जो सराहनीय बताया गया।
छठ घाट में जाने वाले रास्ते का निरीक्षण कर सड़क में गड्ढे, मैनहोल या अन्य अवरोधक जिससे ठोकर लगने पर भगदड़ हो सकती है, का निरीक्षण संबंधित अंचलाधिकारी एवं थानाध्यक्ष के साथ करने तथा उसे दुरुस्त करवाने का निर्देश दिया गया।
उन्होंने लटके हुए बिजली के तारों को भी दुरुस्त करने का निर्देश दिया साथ ही घाट बन जाने के बाद गहराई के अनुसार घाटों पर सुरक्षा बैरकैडिंग लगाने का भी निर्देश दिया गया।
जिलाधिकारी द्वारा विभिन्न नदी घाट का अवलोकन किया गया, जहाँ साफ-सफाई का कार्य चल रहा था।
निरीक्षण के पश्चात् जिलाधिकारी द्वारा नगर निगम पदाधिकारी को शहरी क्षेत्र स्थित सभी छठ घाट/नदी/तालाबों में साफ-सफाई की मुकम्मल व्यवस्था के साथ-साथ ब्लीचिंग पाउडर एवं चुना के छिड़काव करने तथा बैरिकैडिंग की व्यवस्था करने का निर्देश दिया।

Related posts

जयपुर:जवाहर कला केंद्र के 33वें स्थापना दिवस समारोह का हुआ समापन।

rktvnews

एसडीआरएफ की टीम ने दिया बचाव प्रशिक्षण।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 23 सितंबर को वाराणसी दौरा!अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की आधारशिला रखेंगे।

rktvnews

झारखंड:मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन माझी परगना महाल के 14वें महासम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल।

rktvnews

भोजपुर:आत्मकल्याण पूरे विश्व के लिए कल्याणकारी है : मुनिश्री विशल्य सागर जी महाराज

rktvnews

भोजपुर:श्री अन्न आधारित पकवान प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment