
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)19 जनवरी।आज जिलाधिकारी के कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता दरबार का आयोजन किया गया।जिसमें 27 आवेदकों की समस्याएँ सुनी गईं।
जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया ने जनता दरबार में कुल 27 लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना।
जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त सभी आवेदनों का शीघ्र, पारदर्शी एवं अविलंब निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान हो सके।
